Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में ड्राइवर-कंडक्टर जिंदा जले:केवल कंकाल बचा; स्क्रैप लदा ट्रक आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा

    19 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में शनिवार सुबह किसान पथ पर स्क्रैप लदा ट्रक आगे चल रहे ट्रक में घुस गया। टक्कर के बाद उसके केबिन में आग लग गई। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर जिंदा जल गए। आग से पूरा केबिन जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे में आग बुझाई। इसके बाद केबिन की तलाशी में दो लोगों के जले हुए शव मिले। हादसा बाराबंकी जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर माती इलाके में सुबह 9:30 बजे हुआ। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के समय ट्रक के केबिन में कुल कितने लोग सवार थे। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। केबिन में सवार लोगों की संख्या और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। हादसे के 3 विजुअल अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला हादसे के बाद मौके पर पहुंचे एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि किसान पथ पर एक ट्रक (UP21 CT 9128) पहले से खड़ा था, जो खराब हो गया था। उसमें बोरियों में अनाज लदा है। ट्रक के पीछे रेडियम का कोन भी रखा था ताकि लोग आसानी से देख लें। लेकिन सुबह करीब 9:30 बजे पीछे से आ रहा स्क्रैप लदा ट्रक (PB11 CX 6901) बेकाबू होकर उसमें टकरा गया। टकराने के बाद स्क्रैप लदे उसमें आग लग गई। आग से ट्रक में बैठा चालक चालक जल गया। ट्रक में एक और शव जला हुआ मिला है, जो कंडक्टर का बताया जा रहा है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के बाद रिकवर हुए दो शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक के नंबर के आधार पर मालिक और चालक के बारे में जानकारी ली जाएगी। फिलहान दोनों की पहचान हो सकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- चुनाव में मेरा पुराना रंग दिखेगा:मीठा-मीठा गप, कड़वा-कड़वा थू सपा की पुरानी आदत, फिर जनता ‘सफाचट’ करेगी
    Next Article
    बरेली में सगे भाई ने 2 साल तक रेप किया:मां-बाप ने यकीन नहीं किया, तो बहन ने पेन कैमरे से वीडियो बनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment