Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में ईरान सुप्रीम लीडर की मौत पर विरोध:कैंडल मार्च निकालकर इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद विरोध प्रदर्शन किया गया। यह खबर अमेरिका-इजरायल के कथित हमले में उनकी मौत से संबंधित थी। देर रात शहर के कर्बला क्षेत्र में हजारों लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण मार्च निकाला। इस दौरान इजरायल और अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कुछ स्थानों पर दोनों देशों के झंडों को जमीन पर रखकर भी विरोध जताया गया। इसी बीच, कई मस्जिदों में मजलिसों का दौर भी चलता रहा, जहां लोगों ने अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की। 3 तस्वीरें देखिए.. स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात रहे। प्रशासन ने नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत की खबर से दुखी हैं, जिसके कारण उन्होंने कैंडल मार्च के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर कड़ी नजर बनाए हुए है ताकि जिले में कानून-व्यवस्था बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में Invest UP परियोजना में करोड़ों की ठगी:बैंक्वेट हॉल निर्माण अधूरा छोड़ 1.46 करोड़ हड़पने का आरोप, एसपी के निर्देश पर FIR
    Next Article
    उम्रकैद की सजा सुनाने के बाद जज को धमकी:बिजनौर के पुखराज हत्याकांड से जुड़ा मामला, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment