Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में मिलावट पर सख्ती, 10 नमूने जांच को भेजे:होली-रमजान से पहले 60 किलो खोया, 250 लीटर दूध नष्ट

    13 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में होली और रमजान के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान खोया, दूध, नमकीन और मसालों के कुल 10 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। छापेमारी के दौरान कई स्थानों पर अनियमितताएं पाई गईं। टीमों ने 60 किलोग्राम खराब (बदबूदार) खोया और 250 लीटर दूध मौके पर ही नष्ट कराया। इसके अतिरिक्त, 60 किलोग्राम फफूंद लगे खड़े मसाले, कचरी-पापड़ और छेना भी नष्ट किए गए। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में की गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पाण्डेय और अन्य अधिकारियों की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाया। जिन प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: जैनुल किराना स्टोर, बिलौली बाजार फतेहपुर (नमकीन); लखपेड़ाबाग (नादा मसाले की सौंफ); कुर्सी मंडी फतेहपुर (दूध); विशुनपुर खोया भट्ठी (खोया); आमिर जनरल स्टोर, जहागीराबाद (कचरी); अंश यादव दूध डेरी, माती (क्रीम); लवकुश डेरी, दारापुर कुर्सी (पनीर); शरीक किराना स्टोर, कुर्सी (कचरी); हिंदुस्तान स्वीट हाउस, सिरौलीगौसपुर (छेना); और शाजाद किराना स्टोर, बदोसराय (पापड़)। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिलावट की शिकायतें बढ़ जाती हैं, इसलिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में किसान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत:सास के अंतिम संस्कार से लौट रहे थे, ट्रैक्टर-ट्रॉली से PHC लाया गया
    Next Article
    इटावा में फर्जी बीमा पॉलिसी से मुआवजा लेने का प्रयास:दो सड़क हादसों में मृतकों के परिजनों ने किया था दावा, एसीजेएम फोर्थ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment