Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में पेपर देने जा रही हाईस्कूल छात्रा की मौत:बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, दो अन्य घायल

    2 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में बोर्ड परीक्षा देने जा रही एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। ऐडमिट कार्ड से छात्रा की पहचान की गई। हादसे में एक अन्य छात्रा और बाइक चालक भी घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने एक छात्रा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि छात्रा अपनी सहेली के साथ केंद्र पर हाईस्कूल परीक्षा देने सुबह घर से निकली थी। सड़क दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में भाई-बहन घायल हो गए। दोनों का इलाज जारी है। मामला टिकैतनगर थाना क्षेत्र के उफरौली गांव के पास हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवारों को कुचला मृतक छात्रा की पहचान कामिनी रावत के रूप में हुई है। कामिनी अपनी सहेली जनसी वर्मा और भाई अभिषेक वर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर बसंत इंटर कॉलेज परीक्षा देने जा रही थी। वे अभी रास्ते में ही थे कि टेंट के सामान से लदे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कामिनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसकी सहेली जनसी और बाइक चला रहा अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर बिखरी किताबें और एडमिट कार्ड देखकर हर किसी की आँखें नम हो गईं। घायल छात्र-छात्राओं को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। मौत की खबर से परिजनों में मचा कोहराम परिजनों ने बताया कि कामिनी के पिता का पहले ही देहांत हो चुका था। वह मेहनत से पढ़ाई कर रही थी ताकि अपना भविष्य बना सके। जैसे ही उसकी मौत की खबर घर पहुंची। परिवार में कोहराम मच गया। मां और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है और पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी मार्कशीट गिरोह के सरगना के मिले 5 अकाउंट:कानपुर में SIT ने बैंको से मांगी जानकारी, पांच यूनिवर्सिटी में शुरू हुई जांच
    Next Article
    फतेहपुर में बुजुर्ग और बच्चा लापता:दोनों अलग-अलग थाना क्षेत्रों के मामले, पुलिस तलाश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment