Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी सड़क हादसे में 6 वर्षीय बच्चे की मौत:महमूदाबाद में सड़क पार करते समय कार ने मारी टक्कर

    6 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के सिरौली गौसपुर तहसील क्षेत्र के महमूदाबाद में शनिवार शाम करीब 4 बजे सड़क हादसे में छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपनी मां के साथ सड़क पार कर रहा था। मृतक बच्चे की पहचान नूरगंज हमीदनगर निवासी वीरपाल यादव के पुत्र दिव्यांशु यादव (6 वर्ष) के रूप में हुई है। बाजार कपड़े खरीदने आया था परिवार मृतक दिव्यांशु अपने दो भाइयों में बड़ा था और कक्षा एक का छात्र था। उसके पिता वीरपाल लखनऊ में मजदूरी करते हैं। परिजनों के अनुसार, दिव्यांशु अपनी मां के साथ गांव से करीब दो किलोमीटर दूर सफदरगंज थाना क्षेत्र के महमूदाबाद स्थित बाजार कपड़े खरीदने आया था। तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर सड़क पार करते समय सफदरगंज की ओर से दरियाबाद की तरफ जा रहे एक चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सिरौली गौसपुर संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अविनाश उपाध्याय ने बताया कि सिर में गंभीर चोट के कारण बालक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। चालक हिरासत में, वाहन कब्जे में घटना की सूचना पर बदोसराय पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी और सिपाही राकेश कुमार यादव ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन का बयान मृतक के चाचा सुधीर यादव ने बताया कि उनका भतीजा अपनी माँ के साथ महमूदाबाद बाजार गया था। दिव्यांशु कक्षा एक में पढ़ता था। मृतक के बाबा मुनेश्वर यादव ने बताया कि हम लोगों को कोई जानकारी नहीं हो पाई जब सूचना पहुंची कि आपका पोता चोट खा गया है तब हम लोग अस्पताल आए यहां पर हमारे पोते की मौत हो गई हमारा पोता स्कूल जाता था। कोतवाली सफदरगंज के कोतवाल अमर कुमार चौरसिया ने बताया… कार चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में लिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शहीद बेटे का पार्थिव शरीर पहुंचा घर...लिपटकर रो पड़ी मां:भदोही में पुलिस जवानों ने दी गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी, 'धीरज गुप्ता जिंदाबाद' के लगे नारे
    Next Article
    सहारनपुर में रीलबाज युवक की पिस्टल से फायरिंग:सोशल मीडिया पर 14 सेकेंड की वीडियो वायरल, दो पिस्टल से 8 गोली चलाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment