Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में रीलबाज युवक की पिस्टल से फायरिंग:सोशल मीडिया पर 14 सेकेंड की वीडियो वायरल, दो पिस्टल से 8 गोली चलाई

    4 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में एक युवक का पिस्टल और मस्कट से फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 14 सेकेंड के इस वीडियो में युवक खुलेआम हथियार लहराते और फायरिंग करते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक थाना बेहट क्षेत्र के गांव बरौली का रहने वाला भानु राणा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक पहले एक गाड़ी पर बैठकर पिस्टल से चार राउंड फायर करता है। इसके बाद वह नीचे उतरता है और दो और फायर करता है। इतना ही नहीं, युवक बाद में मस्कट से भी दो फायर करता दिखाई दे रहा है। पूरी घटना को किसी साथी ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया है, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर रील के रूप में अपलोड कर दिया गया। वीडियो में युवक का अंदाज रीलबाजी जैसा दिखाई दे रहा है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसने लोकप्रियता हासिल करने या दबदबा दिखाने के लिए यह हरकत की। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। खुलेआम फायरिंग की इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लेकिन जिस तरह से हथियारों का प्रदर्शन किया गया है, वह गंभीर मामला माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। युवक की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही ये भी जांच की जा रही है कि उपयोग किए गए हथियार लाइसेंसी थे या अवैध। यदि हथियार अवैध पाए जाते हैं तो आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। बेहट सीओ एसएन वैभव पांडेय का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी सड़क हादसे में 6 वर्षीय बच्चे की मौत:महमूदाबाद में सड़क पार करते समय कार ने मारी टक्कर
    Next Article
    शत्रुघ्न सिन्हा के पक्ष में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:‘खामोश’ डायलॉग, नाम-आवाज-तस्वीर के दुरुपयोग पर लगाई रोक, अगली सुनवाई 30 मार्च 2026 को

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment