Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बोर्ड परीक्षा में 220 छात्रों की जानकारी में त्रुटियां:जौनपुर में नाम, विषय, फोटो गलत, सुधार न होने से भविष्य अनिश्चित

    10 hours ago

    1

    0

    माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं की तैयारियों के अंतिम चरण में परीक्षार्थियों के नाम, विषय, फोटो और लिंग जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों में गंभीर त्रुटियां सामने आई हैं। जिले के 220 छात्रों का भविष्य इन त्रुटियों के कारण अधर में लटक गया है। इन त्रुटियों के कारण छात्र और उनके अभिभावक लगातार विद्यालयों और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। जानकारी में हुई गलतियों में सुधार न होने से उनकी चिंताएं बढ़ गई हैं। सुधार के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी निर्धारित की गई थी। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने यह तिथि बीत जाने के बाद सुधार के लिए आवेदन दिए हैं, जिससे उनके परीक्षा प्रवेश पत्र और परिणामों पर अनिश्चितता बनी हुई है। पृथ्वी पुष्प इंटरमीडिएट कॉलेज, काजीपुर समाधगंज की प्रधानाचार्य ने 1 फरवरी को जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखकर कई त्रुटियों की जानकारी दी। इसमें इंटरमीडिएट छात्रा आइसा यादव का नाम ऐषा यादव हो गया है। इसी प्रकार, छात्रा नीलम देवी और प्रीति यादव का कला विषय की जगह संस्कृत विषय दर्ज हो गया है। इसी कॉलेज के छात्र साहिल यादव का इतिहास की जगह गृह विज्ञान विषय और रितिक सरोज का नाम ऋतिक सरोज हो गया है। डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज, कलीचाबाद की दो छात्राओं के विषय भी गलत दर्ज हुए हैं। आझू सय इंटर कॉलेज, सिकरारा के एक परीक्षार्थी की जगह दूसरे की फोटो लग गई है। जिले में कुल लगभग 300 परीक्षार्थी ऐसी खामियों से प्रभावित हुए थे, जिनमें से 80 की समस्या का समाधान हो गया है, लेकिन 220 परीक्षार्थियों का भविष्य अभी भी अनिश्चित है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा से पहले दो बार संशोधन के लिए समय दिया गया था। उन्होंने कहा कि अंतिम बार 5 जनवरी तक त्रुटियों को लेकर 80 परीक्षार्थियों के आवेदन आए थे, जिन्हें बोर्ड द्वारा सुधार दिया गया है। डॉ. कुमार ने तय अवधि तक आवेदन न देने के लिए विद्यालयों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा गया है और जो आदेश मिलेगा, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल की पूरी एसओजी टीम निलंबित:भ्रष्टाचार की शिकायत पर कार्रवाई, एक दरोगा, दो हेड कांस्टेबल और पांच कांस्टेबल शामिल
    Next Article
    हरदोई में बकरियों का अनोखा जन्मदिन समारोह:निमंत्रण कार्ड बांटकर बुलाई गई ग्रामीणों की बारात, धार्मिक अनुष्ठान हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment