Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में मुस्लिम सहेलियों ने हिंदू छात्रा का कराया रेप:नशीला पदार्थ देकर सहेलियों के भाई ने किया रेप, बनाई अश्लील वीडियो, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी के बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक हाईस्कूल की छात्रा को उसकी ही दो मुस्लिम सहेलियों ने अपनी साजिश का शिकार बनाया। पीड़ित छात्रा के पिता के अनुसार, उनकी बेटी कॉलेज में प्रवेश पत्र लेने गई थी। लौटते समय उसकी दो सहेलियां (जो सगी बहनें हैं) उसे बहला-फूसलाकर अपने घर ले गईं। वहां छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाया गया, जिससे वह बेसुध हो गई। इसी हालत में सहेलियों ने अपने सगे भाई से छात्रा का दुष्कर्म कराया। वीडियो बनाकर दी धमकी, धर्म परिवर्तन का दबाव हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपियों ने इस घिनौनी करतूत का वीडियो भी बना लिया। होश में आने पर जब छात्रा ने विरोध किया, तो उसे अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता का आरोप है कि उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए भी लगातार दबाव बनाया गया। घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग छात्रा को उसके घर छोड़ गए, जहाँ उसकी हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने दर्ज किया पॉक्सो एक्ट, मुख्य आरोपी गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी दो बहनों और माता-पिता के खिलाफ गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात इस घटना के बाद से इलाके में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में राष्ट्रीय रामायण मेले का दूसरा दिन:संतों ने कहा-जो दूसरों के दुख से दुखी हो वह संत और जो उसके निवारण का प्रयास करे वह संता
    Next Article
    कौशांबी में 20 लोगों ने किया रक्तदान:स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय ने डॉ. रिजवी कॉलेज में लगाया शिविर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment