Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरगदवा में धार्मिक कार्यक्रम:हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए श्रद्धालु

    1 hour ago

    1

    0

    महराजगंज के बरगदवा बाजार, नौतनवा तहसील में हर मंगलवार की भांति इस मंगलवार को भी बरगदवा ग्राम सभा में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गणेश वंदना, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड पाठ के साथ कीर्तन-भजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के ब्लॉक उपाध्यक्ष संत बेगराज दास, विशाल शर्मा, शिवम पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। राष्ट्रीय बजरंग दल टीम द्वारा जनपद में गांव-गांव जाकर हिंदू समाज के लोगों से नियमित रूप से हनुमान चालीसा पाठ एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागिता की अपील की जा रही है। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, इन कार्यक्रमों का उद्देश्य हिंदू समाज के लोगों को सनातन धर्म एवं धार्मिक परंपराओं के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान के तहत जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर एवं जिला मंत्री अविनाश प्रजापति सहित जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता विभिन्न गांवों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन एवं लोगों से संपर्क कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीम करौली बाबा पर किताब लिखना चाहती थीं अनुप्रिया:स्टीव जॉब्स से नीम करौली बाबा का जुड़ाव पढ़कर बनाया फिल्म का फैसला
    Next Article
    गौ-तस्करों से मुठभेड़, मुख्य आरोपी पैर में लगी गोली:गोंडा में दो साथी गिरफ्तार, बछिया के शरीर का अंग, चाकू और अवैध तमंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment