Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरहज-सोनूघाट-देवरिया मार्ग निर्माण की मांग तेज:सपा कार्यकर्ताओं ने काली मंदिर के पास प्रदर्शन किया

    6 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले में गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने बरहज-सोनूघाट-देवरिया मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में काली मंदिर के समीप पुलिया के पास सैकड़ों स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर सड़क निर्माण की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की बदहाल सड़क व्यवस्था पर नाराजगी जताई और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। सपा नेता विजय रावत ने बताया कि बरहज-सोनूघाट-देवरिया मार्ग की स्थिति वर्षों से जर्जर बनी हुई है, जिससे आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले नौ वर्षों में इस सड़क के निर्माण को लेकर सैकड़ों बार धरना-प्रदर्शन और पैदल मार्च किए गए, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। रावत ने भाजपा सरकार पर क्षेत्र की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 'गड्ढा मुक्ति अभियान' के नाम पर केवल कागजी कार्यवाही हुई, जबकि जमीनी स्तर पर सड़क की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। विजय रावत ने घोषणा की कि अब आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में प्रत्येक चट्टी और चौराहे पर प्रदर्शन कर जनता को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद बरहज तहसील परिसर में सड़क निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना भी शुरू किया जाएगा। रावत ने क्षेत्र की जनता से बरहज के विकास और सड़क निर्माण के लिए एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की। प्रदर्शन में अवरुद्ध यादव, गुड्डू यादव, संजय प्रसाद, अख्तर, श्रवण गौड़, राजकुमार सिंह, विपिन सिंह, राहुल यादव, आलोक कुमार और इमामुद्दीन खान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन सड़क की दुर्दशा को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में भाजपा नेता को फोन पर धमकी:आबादी की जमीन विवाद में एसपी से शिकायत, जांच के आदेश
    Next Article
    संभल भाजपा जिला मंत्री मीनाक्षी सागर कांग्रेस में शामिल:आवास पर अभी भी लगा है भाजपा का बोर्ड, बीजेपी जिलाध्यक्ष बोले- पार्टी में निष्क्रिय थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment