Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 9% तक बढ़ेगी स्कूल की फीस:NPSA के सदस्यों ने लिया फैसला, नाबालिगों के बाइक से आने और फोन लाने पर सख्ती का फैसला

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों के बीच निजी स्कूलों ने फीस वृद्धि को लेकर बड़ा फैसला लिया है। नेशनल प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन (नप्सा) से जुड़े स्कूलों में आगामी सत्र में फीस बढ़ोतरी 5 से 9 प्रतिशत के बीच ही रहेगी। साथ ही 18 वर्ष से कम उम्र के छात्रों के बाइक से स्कूल आने और मोबाइल फोन लाने पर सख्ती बरतने का निर्णय लिया गया है। सामान्य सभा में लिया गया निर्णय सेंट मॉर्क्स स्कूल में आयोजित नप्सा की सामान्य सभा में सदस्य स्कूलों ने अभिभावकों के हितों को ध्यान में रखते हुए फीस वृद्धि को संतुलित रखने पर सहमति जताई। तय किया गया कि नए सत्र में फीस बढ़ोतरी पांच से नौ प्रतिशत से अधिक नहीं होगी। बैठक में एसोसिएशन का वार्षिक सदस्यता शुल्क भी बढ़ाया गया। वित्तीय वर्ष से इसे 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिया गया है। बाइक और मोबाइल पर सख्ती बैठक में छात्रों द्वारा बाइक और मोबाइल फोन लाने के मुद्दे पर भी कड़ा रुख अपनाया गया। निर्णय लिया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के छात्र यदि वाहन लेकर स्कूल आते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों को भी इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। स्कूल परिसर में मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई छात्र मोबाइल लेकर आता है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नप्सा ने बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन सुविधा शुरू करने का भी निर्णय लिया है, जिससे परीक्षा से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में जिसके तीजे की तैयारी थी वो जिंदा लौटा:परिजनों का दावा था-मिल चेन में गिरे मजदूर का कचूमर बना,12 घंटे धरना-प्रदर्शन,मुआवजा भी फिक्स
    Next Article
    18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं:1.03 लाख परीक्षार्थियों के के स्कूल के सेंटर पर व्यवस्था डीएम लखनऊ ने बैठक की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment