Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा पुलिस ने चलाया तम्बाकू जागरूकता अभियान:कोटपा-2003 के तहत चेकिंग, 5 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    एटा पुलिस ने सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पादों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देश पर थाना ए0एच0टी0 एटा ने कोतवाली नगर क्षेत्र में यह चेकिंग और जन जागरूकता अभियान चलाया। अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन के आदेशों का पालन करते हुए, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) और नोडल अधिकारी एएचटी के पर्यवेक्षण में यह अभियान संचालित हुआ। एएचटी/एसजेपीयू प्रभारी निरीक्षक डॉ. अमन प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने तहसील क्षेत्र में खोखे, ठेले, होटल, ढाबे और दुकानों की जांच की। इस टीम में जनपद सलाहकार तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के साथ अरविंद कुमार (मनोवैज्ञानिक), योगेश कुमार (सोशल वर्कर) और हतेंद्र कुमार (सीएमओ ऑपरेटर) भी शामिल थे। अभियान का मुख्य उद्देश्य सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन प्रतिषेध एवं व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन आपूर्ति और विवरण का विनियमन) अधिनियम (कोटपा)-2003 को प्रभावी ढंग से लागू करना था। इस दौरान आम जनता को तम्बाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया, विशेषकर युवाओं को जो इन नशीले पदार्थों की गिरफ्त में आ रहे हैं। टीम ने "तम्बाकू का शौक- किश्तों में मौत, आइए जीवन चुनें, तम्बाकू नहीं" जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। तम्बाकू छोड़ने के इच्छुक लोगों को जिला चिकित्सालय, एटा के कमरा नंबर 44 पर संपर्क करने और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800112356 का उपयोग करने की सलाह दी गई। अभियान के तहत, 05 प्रतिष्ठानों से 300 रुपये का सम्मन शुल्क भी वसूला गया। संयुक्त टीम ने स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और आम जनता से अपील की कि वे अपने बच्चों और समाज को तम्बाकू से दूर रखें, ताकि समाज को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में पार्सल अधीक्षक राजेश सिंह निलंबित:RPF जवान को धमकाने पर कार्रवाई, दोनों में हुई थी बहस
    Next Article
    मुरादाबाद में जिसके तीजे की तैयारी थी वो जिंदा लौटा:परिजनों का दावा था-मिल चेन में गिरे मजदूर का कचूमर बना,12 घंटे धरना-प्रदर्शन,मुआवजा भी फिक्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment