Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में पार्सल अधीक्षक राजेश सिंह निलंबित:RPF जवान को धमकाने पर कार्रवाई, दोनों में हुई थी बहस

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ जिले में पार्सल अधीक्षक राजेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद की गई, जिसमें उन्हें आरपीएफ जवान को धमकाते हुए देखा गया था। वरिष्ठ डीसीएम द्वारा यह कार्रवाई 11 फरवरी की देर रात की गई। यह घटना 7 फरवरी को मऊ रेलवे स्टेशन पर हुई थी। पार्सल पैकिंग को लेकर पार्सल अधीक्षक राजेश सिंह और आरपीएफ में तैनात जवान अमित कुमार यादव के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान राजेश सिंह ने जवान को धमकी दी और अपशब्द कहे। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला गरमा गया। आरपीएफ प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए विभाग ने राजेश सिंह को निलंबित कर दिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि हाल ही में कानपुर में हुई एक अन्य वायरल घटना के बाद यह दूसरा मामला है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा हो रही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अरबपति के बेटे को 7 घंटे में जमानत, मंत्री बोले- कुश्ती लड़ लो, SP पर गोलियां बरसाईं
    Next Article
    एटा पुलिस ने चलाया तम्बाकू जागरूकता अभियान:कोटपा-2003 के तहत चेकिंग, 5 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment