Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'ब्रज की होली में अभद्रता का दावा झूठा':पुलिस बोली-पुराने वीडियो शेयर कर फैलाई जा रही अफवाह, होगी कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    कुछ सोशल मीडिया इनफ्लुंजर पर ब्रज की होली को बदनाम करने का आरोप लगा है। अपने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ इन्फ्लुंजर वीडियो पोस्ट करते हुए दावा कर रहे हैं कि लट्ठमार होली के दौरान महिला और लड़कियों से अभद्रता और बदतमीजी की गई। सोशल मीडिया पर होली को बदनाम करने के वीडियो पोस्ट होने के बाद मथुरा पुलिस हरकत में आई और होली को बदनाम करने वाले इन्फ्लुंजर की पहचान कर उनके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर किये वीडियो पोस्ट ब्रज की सुप्रसिद्ध होली को देखने के लिए देश विदेश से लाखों की संख्या में लोग यहां पहुंचे हैं। इस होली को विश्व में फोटो,वीडियो के जरिये घर घर पहुंचाने में मीडिया सक्रीय भूमिका निभा रही है वहीं बड़ी संख्या में सोशल मीडिया इंफ्लूजर भी यहां की होली के वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। इनमें कुछ ऐसे लोग हैं जो पुराने वीडियो इस वर्ष के बताकर ब्रज की होली को बदनाम कर रहे हैं। पोस्ट किये जा रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है लट्ठमार होली के दौरान लड़कियों और महिलाओं से अभद्रता और बदसलूकी की गयी। पुराने वीडियो से होली की छवि बिगाड़ने वालों पर कसा शिकंजा सोशल मीडिया इंफ्लूजर द्वारा ब्रज की होली को बदनाम करने की साजिश अब भारी पड़ने वाली है। बरसाना की लठामार होली, वृंदावन और मथुरा में रंगभरनी एकादशी के दौरान महिलाओं व युवतियों के साथ जबरन रंग लगाने और अभद्रता से जुड़े पुराने वीडियो फिर से प्रसारित कर धार्मिक नगरी की छवि धूमिल करने वालों पर पुलिस सख्त हो गई है। एसएसपी के निर्देश पर पुराने वीडियो चलाने वाले यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट को चिन्हित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बदनाम करने वाले इंफ्लूजर किये जायेंगे नामजद ब्रज की होली विश्व विख्यात सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा है, जिसे कुछ लोग सनसनी फैलाने और व्यूज बटोरने के लिए गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। कई वर्ष पुराने वीडियो को इस वर्ष का बताकर प्रसारित किया जा रहा है। जिससे देश-विदेश में गलत संदेश जा रहा है। इससे न सिर्फ धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं, बल्कि कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी प्रश्न चिह्न खड़ा होता है। एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देश पर पुलिस की आइटी सेल ने ऐसे वीडियो और अकाउंट की पहचान का काम शुरू कर दिया है। किया जायेगा मुकदद्मा दर्ज साइबर सेल सोशल मीडिया के विभिन्न अकाउंट्स की निगरानी कर रही है और उन लिंक, चैनलों व प्रोफाइल्स की सूची तैयार कर रही है, जो पुराने और भ्रामक वीडियो को नए वीडियो का बताकर पेश कर रहे हैं। जांच के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि त्योहार आस्था और उल्लास का प्रतीक हैं। इन्हें सस्ती लोकप्रियता और फर्जी प्रचार का माध्यम बनाने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ब्रज की परंपरा के नाम पर अव्यवस्था फैलाने या पुरानी घटनाओं को तोड़-मरोड़कर पेश करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। त्रेता से डाल रहे विघ्न ब्रज की होली को बदनाम करने के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार में चीनी मिल और गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि त्रेता युग में विश्वामित्र का यज्ञ विध्वंस किया तभी तो भगवान राम और लक्ष्मण को लेकर गए। जब त्रेता युग में ऐसे लोग पैदा होते रहे हैं तो अब तो कोई बात ही नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में होलिका दहन के लिए 3729 चिह्नित:होली पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा, ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा
    Next Article
    अयोध्या में रामलला को लगा गुलाल:पुजारियों ने प्रसाद को माथे पर लगाया, फूलों की होली खेली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment