Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रज में गुरु पूर्णिमा की धूम:प्रेमानंद महाराज के आश्रम में उमड़ी भीड़, गोवर्धन में 21 किमी परिक्रमा कर रहे लाखों भक्त

    11 hours ago

    1

    0

    ब्रज में गुरु पूर्णिमा का पर्व बुधवार को आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। हालांकि इसकी रौनक पिछले 7 दिनों से दिखाई दे रही है। मथुरा-वृंदावन में शिष्य अपने गुरुओं के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जबकि गोवर्धन में भक्त गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर रहे हैं। गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर संत प्रेमानंद महाराज के आश्रमों में सबसे ज्यादा भीड़ नजर आ रही है। वहीं गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेले के चलते 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के इंतजाम किए गए हैं। केली कुंज आश्रम में चल रहा चरण पादुका पूजन संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम केली कुंज और यमुना बिहार कुंज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव 23 जुलाई से शुरू हो चुका है। यमुना बिहार कुंज आश्रम में भक्त संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर रहे हैं, वहीं केली कुंज आश्रम में चरण पादुका पूजन किया जा रहा है। दोनों आश्रमों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। संत प्रेमानंद महाराज की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। 23 जुलाई से 29 जुलाई तक चल रहे गुरु पूर्णिमा महोत्सव में अलग-अलग राज्यों के भक्तों के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए हैं। गोवर्धन पहुंचने के लिए बसों की छत पर बैठे भक्त गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोवर्धन में लगने वाले मुड़िया पूर्णिमा मेले की शुरुआत आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी से हो चुकी है। यहां 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा में हर तरफ श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे हैं। गिर्राज जी के दर्शन की इच्छा लेकर पहुंच रहे कई भक्त बसों की छत पर बैठकर यात्रा करते दिखाई दिए। हालांकि प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 1100 रोडवेज बसों की व्यवस्था की है, लेकिन जल्द पहुंचने की चाहत में कुछ लोग जोखिम उठाकर सफर कर रहे हैं। अधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत गोवर्धन परिक्रमा करने पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत जिले के अधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर किया। DM चंद्र प्रकाश सिंह, एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज वर्मा और विधायक मेघश्याम सिंह ने भक्तों पर फूल बरसाए। भक्त "राधे-राधे" और "जय गिर्राज जी" के जयकारे लगाते हुए आस्था में डूबकर परिक्रमा पूरी कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में नाले में कूदे पति-पत्नी; VIDEO:लोगों ने रस्सी के सहारे दोनों को बाहर निकाला, आपस में हुआ था विवाद
    Next Article
    सनातनी किन्नर अखाड़ा ने निकाली गुरु वंदना यात्रा:गुरु पूजा के बाद भजनों पर जमकर डांस किया, शंख बजाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment