Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रेकअप करने पर भाभी का सीना चाकू से फाड़ा:झांसी में देवर ने हाथ-मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार; बेटी बोली- मम्मी को बचा लो

    10 hours ago

    1

    0

    झांसी में शनिवार को एक महिला पर उसके देवर ने चाकू से हमला कर दिया। उसने महिला के सीने, गले और हाथ पर ताबड़तोड़ वार किए और फिर चाकू से सीना फाड़ दिया। सुबह महिला अपनी 5 साल की बेटी को तैयार कर रही थी। इसी बीच प्रेमी देवर घर में घुस आया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने चाकू से हमला बोल दिया। मां को घायल देखकर बच्ची घबराकर छत पर जा पहुंची। वह टीनशेड पर कूदकर चिल्लाने लगी- मेरी मम्मी को बचा लो। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक देवर वहां से भाग चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। साथ ही देवर की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है, करीब डेढ़ साल पहले महिला अपने देवर के साथ भाग गई थी। लेकिन बाद में उससे ब्रेकअप कर घर लौट आई थी। इसी बात से देवर नाराज चल रहा था। वारदात प्रेमनगर थाना क्षेत्र की है। अब पढ़िए विस्तार से पूरा मामला… डेढ़ साल पहले घर से भाग गए थे देवर-भाभी माया देवी अपने पति राकेश साहू और 5 साल की बेटी के साथ नैनागढ़ में रहती हैं। राकेश साहू ने बताया- मैं लोडिंग गाड़ी चलाता हूं। मेरी शादी करीब 7 साल पहले माया से हुई थी। मोहल्ले में ही मेरी मौसी का बेटा महेंद्र साहू भी रहता है। महेंद्र और मेरी पत्नी के बीच अफेयर हो गया था, लेकिन यह बात मुझे पता नहीं थी। डेढ़ साल पहले मैं और महेंद्र अहमदाबाद की एक फैक्ट्री में साथ काम करते थे। एक दिन महेंद्र नेमुझसे कहा कि वह भाभी को लेने जा रहा है। वह झांसी आया और मेरी पत्नी को लेकर दिल्ली भाग गया। तब मुझे दोनों के अफेयर के बारे में पता चला। मेरे काफी समझाने के बाद पत्नी घर वापस आई थी। इसके बाद परिवार और रिश्तेदारों ने समझाया तो पत्नी मेरे साथ रहने के लिए मान गई। लेकिन, महेंद्र उसे अपने साथ रखने की जिद कर रहा था। 2 दिन पहले मारने की धमकी दी थी राकेश साहू ने बताया- 2 दिन पहले महेंद्र का मेरे पास फोन आया। उसने कहा कि वह मुझे और पत्नी माया को मार देगा। इसके बाद हमने महेंद्र के बारे में जानकारी जुटाई। तब मुझे पता चला कि वह अहमदाबाद में है। इस पर हमने ज्यादा ध्यान नहीं दिया और बेफिक्र हो गए। लेकिन, शुक्रवार को ही वह झांसी आ गया था। शनिवार सुबह मैं गाड़ी लेकर निकल गया। मैं सुबह करीब 9 बजे आलू की बोरी रखने के लिए घर आया था। तब तक सब ठीक था। इसके बाद मैं दोबारा गाड़ी लेकर चला गया। पत्नी माया बेटी को आंगनबाड़ी भेजने के लिए तैयार कर रही थी। तभी महेंद्र चाकू लेकर वहां पहुंच गया। उसने दरवाजा खटखटाया, तो पत्नी ने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद महेंद्र घर के अंदर घुस गया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। फिर उसने चाकू निकालकर पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। यह देखकर मेरी बेटी घबरा गई और छत पर भागकर टीनशेड पर कूद गई। इसके बाद उसने पड़ोस की एक महिला को बताया कि अंकल चाकू से मां को मार रहे हैं, उन्हें बचा लो। तब आसपास के लोग घर पहुंचे। लेकिन, तब तक महेंद्र भाग चुका था। मेरी पत्नी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। 6 चाकू लगे, हालत नाजुक मेडिकल कॉलेज के EMO डॉ. शमीम कुरैशी ने बताया- माया देवी को घायल हालत में पुलिस लेकर आई थी। उसके सीने, पेट, गर्दन, मुंह और हाथों पर चाकू से वार किए गए हैं। उसकी हालत बेहद नाजुक है। डॉक्टरों की देख-रेख में उसका इलाज किया जा रहा है। सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया- घरवालों से शिकायत लेकर केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें.. इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर को 14 चाकू मारे, सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े हमला, योगी बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं गाजियाबाद में इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े ऑफिस में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए नकाबपोश हमलावरों ने सलीम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गला रेतने की कोशिश की। चीखने पर हमलावर उन्हें अधमरा छोड़कर फरार हो गए। पढ़िए पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में BJP सांसद दिनेश शर्मा पर ब्राह्मण भड़के:सिर्फ 1 मिनट बोल पाए; PCS अफसर ने दोनों हाथों से फरसा लहराया
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:सोनभद्र में लाइनमैन की मौत पर दो घंटे चला बवाल, एसडीओ-एक्सईन निलंबित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment