Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:सोनभद्र में लाइनमैन की मौत पर दो घंटे चला बवाल, एसडीओ-एक्सईन निलंबित

    16 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में 25 फीट ऊंचे खंभे पर ट्रांसफॉर्मर बदलते समय लाइनमैन की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। घटना के 36 घंटे बाद लाइनमैन के परिजनों ने न्याय और मुआवजे की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। 2 घंटे तक सड़क जाम रही। बड़ी संख्या में परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लाइनमैन की पत्नी ने सरकार से आर्थिक सहायता और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। दाह संस्कार के लिए 25 हजार रुपए की तत्काल सहायता राशि दी। इसके बाद जाम खुलवाया। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने कार्रवाई करते हुए बिसरेखी सबस्टेशन के जेई शैलेश प्रजापति को निलंबित कर दिया। साथ ही शनिवार को अधिशासी अभियंता एसवी ठाकुर और घोरावल उपखंड के एसडीओ कृष्ण नंदन को भी निलंबित किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में दरोगा के सामने रॉड से मारकर युवक का सिर फोड़ा, प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा हुआ था झांसी में प्रॉपर्टी विवाद में दो पक्ष आपस में भीड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी -डंडे चले। उन्होंने एक दूसरे को लहूलुहान कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। दरोगा के सामने ही लोहे की रॉड से एक-दूसरे को मारा। इस घटना में एक युवक का सिर फूट गया। जबकि 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने किसी तरह उपद्रवियों को काबू किया। उसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट की घटना 26 फरवरी की है। अब इसका वीडियो सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कुल 9 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के खुशीपुरा स्थित बैजू का बागीचा मोहल्ले का है। यहां पढ़ें पूरी खबर DDU जंक्शन पर 1.75 करोड़ कैश बरामद:चंदौली में हीरा कारोबारी हिरासत में, बैग में लेकर जा रहे थे रुपए, IT टीम को सौंपा चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी ने 1 करोड़ 75 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। यह रकम एक हीरा व्यवसायी की बताई जा रही है। इतनी बड़ी नकदी मिलने से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों ने तत्काल बैग को कब्जे में लेकर कारोबारी को हिरासत में ले लिया। अब मामले की जांच आयकर विभाग की निगरानी में आगे बढ़ेगी। कारोबारी लखनऊ का रहने वाला बताया जा रहा है। अकाल तख़्त ट्रेन से उतरते समय इनके बैग की पुलिस ने तलाशी ली। जिसमें नोटों के बंडल भरे हुए मिले। कारोबारी के साथ एक व्यक्ति और भी है। पुलिस के अनुसार दोनों को हिरासत में ले लिया गया। इनकी पहचान रितेश और प्रियेश के रूप में हुई है। दोनों के पास से 1.75 करोड़ बरामद हुए है। सम्भवत: यह रकम हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर गोरखपुर में 12वीं के छात्र का शव रखकर प्रदर्शन: एग्जाम के बाद 2 छात्रों के विवाद में ईंट लगने से मौत गोरखपुर के कोतवाली क्षेत्र के बेनीगंज स्थित डीबी इंटर कॉलेज में मारपीट के बाद छात्र अंकुश सिंह उर्फ अंकुर की मौत हो गई थी। शुक्रवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार के पहले शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजन आर्थिक सहायता, नौकरी और आरोपी को फांसी की मांग को लेकर अड़े रहे। करीब डेढ़ घंटे के मान मनौव्वल के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस की मौजूदी में राजघाट पर छात्र का दाह संस्कार किया गया। पूरी खबर पढ़ें बरेली में हेड कांस्टेबल ने किया सुसाइड:पांच दिन पहले ही नए मकान का गृह प्रवेश हुआ था, पत्नी से कहासुनी के बाद जान दी बरेली की कैंफर स्टेट कॉलोनी में एक हेड कॉन्स्टेबलने शुक्रवार शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला सीबीगंज थाना क्षेत्र के है। मृतक की पहचान मनोज मौर्य के रूप में हुई है। वे मूल रूप से बरेली के शेरगढ़ के रहने वाले था। मनोज ने हाल ही में कैंफर स्टेट कॉलोनी में अपना नया मकान बनवाया था। गृह प्रवेश का कार्यक्रम पिछले रविवार को ही हुआ था। सीबीगंज थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि मनोज का पत्नी ज्योति मौर्या से शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पूरी खबर पढ़ें… लखनऊ में शिक्षामित्र BLO की मौत:बेटा बोला- अधिकारी परेशान कर रहे थे, प्रशासन ने आरोप नकारे मोहनलालगंज विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लगे निगोहां क्षेत्र के BLO रामदीन की मौत के बाद मामला गरमा गया है। मृतक के बेटे ने अधिकारियों पर अत्यधिक कार्यदबाव का आरोप लगाया है, जबकि प्रशासन ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। निगोहां के राती गांव निवासी 54 साल के रामदीन प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी बीएलओ के रूप में विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लगी थी। बताया गया है कि बीमार चल रहे रामदीन मैपिंग कार्य समय से पूरा न होने के कारण काफी तनाव में थे। उनका बूथ रेड जोन में डाले जाने के बाद उनकी चिंता और बढ़ गई थी। पूरी खबर पढ़ें औरैया में लड़की ने उल्टे फेरे का आरोप लगाया: लड़के ने शादी से किया इनकार; पुलिस की मौजूदगी में हुआ सातवां फेरा औरैया के दिबियापुर कस्बे में एक विवाह समारोह के दौरान शनिवार सुबह फेरों को लेकर विवाद हो गया। छह फेरे पूरे होने के बाद दुल्हन ने फेरे उल्टे होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और सामान फेंक दिया। इस पर दूल्हे ने दुल्हन का मानसिक संतुलन ठीक न होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। सूचना मिलने पर दिबियापुर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस की मौजूदगी में सातवां फेरा संपन्न कराया गया। फफूंद के काजीपुर गांव निवासी पंकज (नरेश चंद्र के पुत्र) का विवाह दिबियापुर के संजय नगर निवासी सुनील कुमार की बेटी ईशा से 11 दिसंबर को जिला मुख्यालय ककोर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह योजना के तहत हुआ था। इस विवाह के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए थे। रिश्तेदारों और सहयोगियों के लिए प्रीतिभोज और विधिवत विवाह समारोह के लिए 27 फरवरी की तारीख तय की गई थी। पढ़ें पूरी खबर आजमगढ़ में एक्सीडेंट में युवक की मौत: बाइक से जाते समय आमने सामने हुई टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा बघोरा के निकट तेज रफ्तार दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल युवक का इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पर जनों में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें 6 IAS-PCS अफसरों का तबादला, ललितपुर के ADM राजेश श्रीवास्तव को गोरखपुर मंडल भेजा गया योगी सरकार ने शुक्रवार देर शाम तीन IAS और तीन PCS अफसरों की तबादला सूची जारी की है। अपर मुख्य सचिव बाबू लाल मीणा को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण और रेशम विभाग के साथ ही खाद्य प्रसंस्करण के विभागाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अभी तक टीके शिबू के पास इसका विभागाध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार था। होमगार्ड विभाग के प्रमुख सचिव राजेश सिंह को पिछडा वर्ग कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के प्रबंध निदेशक राजकमल यादव का ट्रांसफर खाद्य प्रसंस्करण विभाग की विशेष सचिव पद पर किया गया है। वहीं, पीसीएस अधिकारियों में राजेश कुमार श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) ललितपुर से अपर आयुक्त गोरखपुर मंडल भेजा गया है। उप जिलाधिकारी अंबेडकरनगर संजय मिश्रा को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) ललितपुर बनाया गया है। उप जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर ललित कुमार मिश्रा को उप जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीचर सुसाइड मामले में देवरिया की BSA सस्पेंड, सैलरी रिलीज करने के बदले 20 लाख रुपए मांगे गए थे देवरिया में टीचर कृष्ण मोहन सिंह के सुसाइड के मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। देवरिया की BSA शालिनी श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया है। BSA के खिलाफ विभागीय जांच में लगे आरोप सही मिले थे। इस पर डीएम दिव्या मित्तल ने बीएसए को डांट भी लगाई थी और कार्रवाई के लिए सरकार को पत्र भेजा था। वहीं, शिक्षक लगातार इसे लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। निलंबन अवधि के दौरान शालिनी श्रीवास्तव को भत्ता मिलेगा। उन्हें शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ कार्यालय से संबद्ध किया गया है। शासन ने निर्देश दिया है कि देवरिया के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के खाली पद पर नियमित तैनाती होने तक प्राचार्य, डायट (देवरिया) को अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाए। BSA और बाबू पर आरोप है कि उन्होंने वेतन बहाली के लिए 20 लाख रुपए की मांग की थी। पढ़ें पूरी खबर… बांदा में महिला ने 5 साल की बेटी को यमुना नदी में फेंका, खुद भी कूदी; राहगीरों ने बचाई जान, मासूम की तलाश बांदा में एक महिला ने घरेलू कलह के चलते 5 साल की बेटी को यमुना नदी में फेंक दिया। इसके बाद महिला ने खुद भी नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, वहां मौजूद राहगीरों ने उसे बचा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की है। मरका थाना क्षेत्र के वशिस्टन पुरवा मजरा मऊ निवासी रूबीना यादव ने अपनी पांच साल की बेटी पिंकी को यमुना पुल से नदी में फेंक दिया। बेटी को नदी में फेंकने के बाद रूबीना खुद भी नदी में कूदने लगी। लेकिन राहगीरों ने उसे देख लिया और तुरंत पकड़कर उसकी जान बचा ली। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रेकअप करने पर भाभी का सीना चाकू से फाड़ा:झांसी में देवर ने हाथ-मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार; बेटी बोली- मम्मी को बचा लो
    Next Article
    सिपाही पर रिश्वत लेने और गाली-गलौज का आरोप:अवैध मिट्टी खनन का मामला, एसएसपी ने कांस्टेबल को किया निलंबित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment