Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिट्टे ने सुसाइड किया:34 साल उम्र थी, अमेरिकी सीरीज में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाया था

    23 hours ago

    1

    0

    मशहूर अमेरिकी टीवी सीरीज 'ब्रेकिंग बैड' में वॉल्टर व्हाइट के बेटे यानी व्हाइट जूनियर का किरदार निभाने वाले एक्टर आरजे मिट्टे का 34 साल की उम्र में निधन हो गया। अमेरिकी एंटरटेनमेंट वेबसाइट TMZ ने आरजे मिट्टे के रिप्रेजेंटेटिव के हवाले से बताया कि एक्टर ने सोमवार को टेक्सास में आत्महत्या की। 'ब्रेकिंग बैड' के अलावा मिट्टे ने 'द ओक रूम', 'ट्रायम्फ', 'द गार्डियंस ऑफ जस्टिस' और 'द अनसीन' जैसी फिल्मों और सीरीज में काम किया। 2019 में आई फिल्म 'स्टैंडिंग अप फॉर सनी' में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। साथ ही उन्होंने हॉलीवुड में दिव्यांग कलाकारों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने का काम भी किया था। जन्म के समय हालत काफी गंभीर थी आरजे मिट्टे का पूरा नाम रॉय फ्रैंक मिट्टे तृतीय था। उनका जन्म 21 अगस्त 1992 को अमेरिका के मिसिसिपी राज्य के जैक्सन शहर में हुआ था। जन्म के समय उनकी हालत गंभीर थी। उन्हें इमरजेंसी सिजेरियन ऑपरेशन से पैदा किया गया था। जन्म के समय वह सांस नहीं ले रहे थे। इसके कारण उनके दिमाग को स्थायी नुकसान पहुंचा था। जन्म के कुछ हफ्तों बाद उन्हें रॉय फ्रैंक मिट्टे जूनियर और डायना मिट्टे ने गोद लिया था। जब वह सिर्फ दो महीने के थे, तब उनके माता-पिता अलग हो गए। इसके बाद उनकी मां ने उनकी परवरिश की। उनका बचपन लुइसियाना के लाफायेट और टेक्सास के ऑस्टिन शहरों में बीता। बचपन में पैरों पर लगाए गए थे प्लास्टर मिट्टे को तीन साल की उम्र में सेरेब्रल पल्सी होने का पता चला। सेरेब्रल पल्सी का मतलब है कि उन्हें बचपन से चलने-फिरने और शरीर की गतिविधियों को नियंत्रित करने में परेशानी होती थी। डॉक्टरों ने उनके पैरों को सीधा करने के लिए छह महीने तक प्लास्टर लगाया था। बचपन में वह पैरों में सपोर्ट लगाने वाले उपकरणों और बैसाखियों की मदद से चलते थे। हालांकि, खेल और एक्सरसाइज की मदद से उनका शरीर धीरे-धीरे मजबूत होता गया। टीनएज तक आते-आते उन्हें चलने में मदद करने वाली इन चीजों की जरूरत नहीं रही। जब मिट्टे 13 साल के थे, तब उनकी मां लकवाग्रस्त हो गईं। इसके बाद उन्होंने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभालनी शुरू कर दी। उस समय उनकी छोटी बहन भी परिवार का हिस्सा थीं। जिसके बाद उन्होंने कम उम्र में परिवार की मदद के लिए काम करना शुरू किया। ‘ब्रेकिंग बैड’ में कैसे मिला था वॉल्टर जूनियर का रोल आरजे मिट्टे साल 2006 में अपनी छोटी बहन के एक्टिंग करियर और इलाज के सिलसिले में लॉस एंजिल्स शिफ्ट हुए थे। वहां नए दोस्त बनाने के लिए उन्होंने एक्टिंग क्लास जॉइन की। इसके बाद उन्होंने ‘हन्ना मोंटाना’ जैसे शोज में बैकग्राउंड एक्स्ट्रा के तौर पर काम किया। इसी दौरान उन्हें टीवी सीरीज ‘ब्रेकिंग बैड’ में वॉल्टर व्हाइट के बेटे वॉल्टर जूनियर का रोल मिला। शो के क्रिएटर विंस गिलीगन इस किरदार के लिए ऐसे एक्टर की तलाश में थे, जिसे असल जिंदगी में सेरेब्रल पाल्सी हो। आरजे को भी माइल्ड सेरेब्रल पाल्सी थी। इस रोल के लिए आरजे को छह महीने में पांच बार ऑडिशन देना पड़ा। आखिरी स्क्रीन टेस्ट के लिए उन्हें सुबह 6 बजे की फ्लाइट से न्यू मैक्सिको बुलाया गया। वहां वह सीधे सेट पर पहुंचे और विंस गिलीगन के साथ ब्रायन क्रैंस्टन और अन्ना गन के सामने स्क्रीन टेस्ट दिया। ऑडिशन के दौरान कास्टिंग डायरेक्टर शेरोन बियाली ने उन्हें अपनी बैसाखियां भी दी थीं, ताकि वह देख सकें कि आरजे उनका इस्तेमाल कैसे करते हैं। स्क्रीन टेस्ट के एक-दो घंटे बाद विंस गिलीगन ने खुद फोन करके आरजे को रोल मिलने की खबर दी। इस तरह उन्हें ‘ब्रेकिंग बैड’ में काम करने का मौका मिला और यह किरदार उनके करियर की पहचान बन गया। ब्रायन क्रैंस्टन ने जताया दुख 'ब्रेकिंग बैड' के लीड एक्टर ब्रायन क्रैंस्टन ने मिट्टे के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कुछ हफ्ते पहले ही दोनों लंच पर मिलने की योजना बना रहे थे। क्रैंस्टन ने लिखा, “आज रात यह लिखते हुए मैं गहरे दुख में हूं। ब्रेकिंग बैड में मेरे प्यारे बेटे आरजे मिट्टे का निधन हो गया।” उन्होंने लिखा, “जब वह सिर्फ 14 साल के थे, तब मैं उनसे मिला था। उन्हें वॉल्टर व्हाइट जूनियर के किरदार के लिए चुना गया था। उन्होंने यह भूमिका खुशी और उत्साह के साथ निभाई।” क्रैंस्टन ने कहा, “सेरेब्रल पल्सी के साथ जन्म लेने के बावजूद, आरजे ने कभी इस चुनौती को किसी काम के लिए बहाना नहीं बनने दिया।” उन्होंने आगे लिखा, “उन्होंने शूटिंग के कठिन शेड्यूल का पूरी दृढ़ता से सामना किया। वह अपनी टीवी मां अन्ना गन और मुझसे मिली सलाह हमेशा सुनते थे, लेकिन किशोर होने के नाते, वह कभी-कभी शरारत से हमारी सलाह नजरअंदाज भी कर देते थे। वह मुश्किल तरीके से सीखना चाहते थे। वह एक हिट टीवी शो के सितारों में से एक थे, लेकिन फिर भी एक बच्चे थे।” क्रैंस्टन ने कहा कि जब मिट्टे टीम से जुड़े थे, तब वह अभिनय में कच्चे थे। बाद में वह एक बेहतरीन अभिनेता बने। ……….. यह खबर भी पढ़ें... नाना पाटेकर का पुणे में राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार: 4 दिन पहले कहा था- नहीं जानता, कल रहूं या नहीं; ड्रम बजाया, डांस किया, आखिरी VIDEO नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को सुबह 75 साल की उम्र में गोवा में निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर पुणे लाया गया, जहां डोंजे गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अभिनेता जैकी श्रॉफ और निर्देशक अनिल शर्मा समेत कई लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रणवीर शौरी को मर्डर की धमकी मिली:लिखा- लोहे की रॉड से हमला करेंगे, पुलिस ने शुरू की जांच; CJP प्रदर्शन का विरोध किया था
    Next Article
    शूटिंग के लिए जयपुर पहुंचे ईशान खट्टर-जीनत अमान:वेब सीरीज रॉयल्स का सामोद और मंडावा की ऐतिहासिक लोकेशन पर शूट होगा

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment