Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली छात्रा सुसाइड मामले में 8 पर FIR:आत्महत्या के लिए उकसाने- मारपीट का आरोप, कैफे में हंगामा होने के बाद बाद उठाया था कदम

    1 day ago

    1

    0

    बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में 23 जुलाई को छात्रा के सुसाइड मामले में आठ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। छात्रा के भाई की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने मारपीट, धमकी और आईटी एक्ट समेत कई आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि कैफे में हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला 22 जुलाई रात करीब 9:30 बजे इज्जतनगर स्थित ब्लू डायमंड कैफे में छात्रा अपने दोस्तों के साथ बैठी थी। आरोप है कि हिंदू संगठनों के कुछ कार्यकर्ता वहां पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान छात्रा के साथ मौजूद युवकों के साथ मारपीट की गई और शोएब नाम के युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वीडियो वायरल करने का आरोप परिजनों का आरोप है कि घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। साथ ही लव जिहाद और धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए पोस्ट भी साझा की गई। घर पहुंचने पर छात्रा ने वीडियो देखा और बदनामी के डर से मानसिक तनाव में आ गई। अगले दिन बुधवार सुबह वह अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से मौत की पुष्टि हुई है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि विसरा सुरक्षित रखा गया है। एक आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने और वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शोएब, सलमान समेत 8 पर नामजद FIR पुलिस ने छात्रा के भाई की तहरीर पर शोएब, सलमान, एक महिला डॉक्टर, हिमांशु पटेल, देवेंद्र पटेल, निर्दोष राठौर, ब्लू डायमंड कैफे के मालिक और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन फिर शुरू:दो साल से बंद थी नेत्र ओटी, पहले दिन 4 मरीजों की सफल सर्जरी, अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर
    Next Article
    4 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को सजा:बलिया में कोर्ट ने 25 साल कैद का दिया आदेश, झंडारोहण के दौरान की थी वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment