Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन फिर शुरू:दो साल से बंद थी नेत्र ओटी, पहले दिन 4 मरीजों की सफल सर्जरी, अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर

    10 hours ago

    1

    0

    शामली के जिला संयुक्त चिकित्सालय में करीब दो साल बाद मोतियाबिंद के ऑपरेशन फिर से शुरू हो गए हैं। गुरुवार को नेत्र ऑपरेशन थियेटर (ओटी) का ताला खुलने के बाद पहले ही दिन चार मरीजों की सफल सर्जरी की गई। इससे लंबे समय से इलाज के लिए परेशान मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली है। करीब दो वर्ष पहले तत्कालीन नेत्र सर्जन डॉ. शबीब के इस्तीफे के बाद जिला अस्पताल में आंखों के सभी ऑपरेशन बंद हो गए थे। स्वास्थ्य विभाग लगातार शासन से नेत्र सर्जन की नियुक्ति की मांग कर रहा था। पिछले महीने शासन ने नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज अखौरी को जिला अस्पताल में सीएमएस के पद पर नियुक्त किया, जिसके बाद नेत्र ओटी का संचालन दोबारा शुरू हो सका। हर दिन 200 से ज्यादा मरीज पहुंचते हैं ओपीडी अस्पताल प्रशासन के अनुसार, जिला अस्पताल की नेत्र ओपीडी में प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज आंखों की जांच कराने आते हैं। इनमें से रोजाना पांच से सात मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए पहुंचते हैं। ऑपरेशन सुविधा बंद होने के कारण इन मरीजों को मेरठ या निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती थी। स्थानीय स्तर पर मिलेगी बेहतर सुविधा सीएमएस एवं नेत्र सर्जन डॉ. मनोज अखौरी ने बताया कि सभी ऑपरेशन निर्धारित मानकों और पूरी सावधानी के साथ किए जा रहे हैं। मरीजों की संख्या के अनुसार नियमित रूप से मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाएंगे, ताकि जिले के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर और सुलभ नेत्र चिकित्सा सुविधा मिल सके। निजी अस्पतालों पर निर्भरता होगी कम अस्पताल प्रशासन का कहना है कि नेत्र ओटी दोबारा शुरू होने से अब मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा और उन्हें दूसरे शहरों या निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने पहले दिन के सफल संचालन को जिले के लिए बड़ी उपलब्धि और आम लोगों के लिए राहत भरा कदम बताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    247 स्ववित्तपोषित स्कूलों को डीआईओएस का नोटिस:अम्बेडकरनगर में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करने पर मान्यता रद्द करने की चेतावनी
    Next Article
    बरेली छात्रा सुसाइड मामले में 8 पर FIR:आत्महत्या के लिए उकसाने- मारपीट का आरोप, कैफे में हंगामा होने के बाद बाद उठाया था कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment