Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में सहेली के बेटे की हत्या:दोस्त के परिवार को दुकान बेची थी, पैसे न लौटाने पर नदी में फेंका, सीसीटीवी से पकड़ी गई

    4 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में 1 मई को अगवा 14 साल के बच्चे का शव 48 घंटे बाद रविवार को अंबाला रोड पर बड़ी नहर से मिला है। उसकी हत्या पैसे के लेनदेन के विवाद में उसकी मां की दोस्त ने की थी। वह बच्चे को अकेला पाकर स्कूटी से नहर के पास ले गई थी। उसके बाद उसे धक्का देकर भाग गई थी। घरवालों ने बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी में वह स्कूटी से बच्चे को ले जाते हुए दिखी। पुलिस ने शुक्रवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर बच्चे के शव को आज नहर से बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी युवती से पूछताछ कर रही है। घटना नुमाइश कैंप इलाके की है। अब विस्तार से पूरा मामला पढ़िए 15 साल से बच्चे की मां की दोस्त थी पुलिस के अनुसार- बाल कृष्ण भारती नुमाइश कैंप इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी ज्योति और चार बेटे अनुराग, विशाल, विकास, और अंशुमान (14) थे। अनुराग सबसे बड़ा और अंशुमान सबसे छोटा है। उनके पड़ोस में पूजा (42) नाम की महिला अपने घर में अकेली रहती है। वह बाल कृष्ण की पत्नी की 15 साल पुरानी दोस्त है। दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। दुकान के पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद पूजा ने अपनी एक दुकान कुछ दिनों पहले ज्योति के बड़े बेटे अनुराग को बेच दी थी। ज्योति और उसके घरवालों ने बाद में पैसे देने की बात कही थी। कुछ दिनों के बाद पैसे को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। पूजा का आरोप है किज्योति और उसके घरवाले उसके पैसे नहीं दे रहे थे। दोनों के बीच इसको लेकर झगड़ा भी हुआ था। उनके बीच बातचीत में काफी टाइम से बंद थी। ज्योति इस बात से काफी नाराज थी। 1 मई को नहर के पास ले जाकर धक्का दे दिया ज्योति ने पूजा के परिवार से बदला लेने का प्लान बनाया। 1 मई को अंशुमान घर से कुछ दूरी पर अकेला घूम रहा था। पूजा ने उसे अपने पास बुलाया। उसे बाजार घुमाने के बहाने स्कूटी से लेकर अपने साथ ले गई। उसके बाद बड़ी नहर ले पास ले जाकर धक्का दे दिया। उसके बाद घर वापस आ गई। सीसीटीवी में बच्चे को स्कूटी से ले जाते हुए दिखाई दी अंशुमान जब काफी देर बाद भी घर नहीं लौटा तो परिजन को शक हुआ। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जब घर के आस पास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये तो एक वीडियो में पूजा अंशुमान को स्कूटी पर ले जाते हुए दिखाई दी। पुलिस ने शुक्रवार को पूजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बच्चे को नहर में फेंकने की बात कबूल कर ली। राहगीरों ने लाश को देखकर पुलिस को दी सूचना पुलिस ने शनिवार को उसकी निशानदेही पर बड़ी नहर में रेस्क्यू ऑपरेशन ऑपरेशन चलाया। दो गोताखोर दिन भर नदी में बच्चे को तलाशते रहे लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार को राहगीर नहर के पास से गुजर रहे थे। उन्होने बच्चे के शव को पानी में उतराते हुए देखा। उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंची। अंशुमान के परिजन को भी फोन करके बुलाया। उन्होंने शव की पहचान की। पुलिस ने डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भास्कर सर्वे पढ़ें - उठक-बैठक करने वाले IAS को अब तक पोस्टिंग नहीं:रिंकू सिंह बोले- किसी ने फोन नहीं किया; रिटायर्ड IAS बोले- सरकार की मर्जी चलती है IAS रिंकू सिंह राही ने 20 अप्रैल को इस्तीफा वापस ले लिया। लेकिन, 13 दिन बाद भी उन्हें पोस्टिंग नहीं मिली है। रिंकू सिंह राही ने दैनिक भास्कर से कहा- मुझे सिर्फ काम चाहिए। सरकार कहीं भी पोस्टिंग दे दे, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे काम न करके सिर्फ वेतन लेना ठीक नहीं लग रहा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज पुलिस ने ठगी करने वाली 4 महिलाएं पकड़ीं:शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नकदी-जेवर बरामद
    Next Article
    बरेली के 25 केंद्रों पर नीट का एग्जाम:11532 परीक्षार्थी दे रहे है परीक्षा, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment