Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली के महाजन अस्पताल में शर्मनाक करतूत:मरीज की देखभाल करने आई युवती से सुरक्षा गार्ड ने की छेड़खानी

    5 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अपने परिजनों के साथ बरेली के महाजन अस्पताल में भर्ती एक मरीज की देखभाल के लिए आई थी। सोमवार की रात वह अस्पताल के आईसीयू के सामने बने हॉल में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सो रही थी। पीड़िता को अंदाजा भी नहीं था कि जिस सुरक्षा के भरोसे वह वहां ठहरी है, वही उसके साथ छेड़खानी करेगा। नींद खुली तो उड़ गए होश रात करीब डेढ़ बजे जब युवती गहरी नींद में थी, तब उसे महसूस हुआ कि कोई उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा है। जैसे ही युवती की आंख खुली, उसने देखा कि अस्पताल का सुरक्षा गार्ड अमर उसके बेहद करीब बैठा था और छेड़खानी कर रहा था। अचानक हुए इस हमले से युवती सहम गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। माफी मांगने का नाटक और फरार आरोपी युवती के शोर मचाते ही आरोपी सुरक्षा गार्ड वहां से भागकर आईसीयू की तरफ छिप गया। कुछ देर बाद जब मामला बिगड़ता दिखा, तो आरोपी वापस आया और अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगने का नाटक करने लगा। हालांकि, पीड़िता ने लोक-लाज के डर को छोड़कर आरोपी को सबक सिखाने का फैसला किया। बारादरी पुलिस ने दर्ज की एफआईआर घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत बारादरी थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई और तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सुरक्षा गार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अब अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में अफगानी युवक का हनीट्रैप:गे डेटिंग एप के जरिए फंसाता था, नशीला पदार्थ सुंघाकर युवक को लूटा
    Next Article
    गोरखपुर के 197 केंद्रों पर शुरू हुई UP बोर्ड परीक्षा:पहले दिन हिंदी का है पेपर, प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीम अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment