Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के 197 केंद्रों पर शुरू हुई UP बोर्ड परीक्षा:पहले दिन हिंदी का है पेपर, प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीम अलर्ट

    7 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं जिले के 197 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और बहुस्तरीय निगरानी के बीच शुरू हो गईं। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। परीक्षा के पहले दिन सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर हलचल रही। निर्धारित समय से पहले ही बड़ी संख्या में परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंच गए। प्रवेश प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से पूरा कराया गया, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी और परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। पूजा-अर्चना और दही-चीनी के साथ बढ़ाया हौसला कई छात्र-छात्राएं परीक्षा से पहले भगवान के सामने पूजा-अर्चना और आरती करते नजर आए। अभिभावकों ने बच्चों को दही-चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनका हौसला बढ़ाया। कई परीक्षार्थी अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचे। शुरुआत में हल्का तनाव जरूर दिखा, लेकिन परीक्षा शुरू होते ही माहौल सामान्य और अनुशासित हो गया। 1.33 लाख से अधिक परीक्षार्थी हो रहे शामिल इस बार जिले में कुल एक लाख 33 हजार 534 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें हाईस्कूल के 67 हजार 642 और इंटरमीडिएट के 65 हजार 892 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों का पहला प्रश्नपत्र हिंदी का है। निर्धारित समय पर संपन्न हुई परीक्षा हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की गई, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित समय सारणी के अनुसार संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई और अधिकारियों की टीमें लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेती रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली के महाजन अस्पताल में शर्मनाक करतूत:मरीज की देखभाल करने आई युवती से सुरक्षा गार्ड ने की छेड़खानी
    Next Article
    देवरिया में 174 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू:पहली पाली में हिंदी का पेपर, निगरानी टीमों को भी किया गया एक्टिव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment