Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में आज बादल छाए, बारिश के आसार:33°C रहेगा तापमान, सुबह से बदला मौसम का मिजाज, रामगंगा का बढ़ा जलस्तर

    9 hours ago

    1

    0

    शुक्रवार सुबह से ही बरेली शहर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में घने बादल छाए हैं और धूप नहीं निकली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान करीब 27°C रहने की संभावना है। बादलों के कारण तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी, लेकिन उमस लोगों को परेशान कर सकती है। आज बरेली में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। रामगंगा का बढ़ा जलस्तर, मंडरा रहा बाढ़ का खतरा पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में लगातार बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बरेली में रामगंगा का जलस्तर भी बढ़ गया है। रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि प्रशासन ने बाढ़ चौकिया बना दी है। साथ ही NDRF और SDRF की टीमों को भी अलर्ट कर दिया गया है। सिविल डिफेंस के वालेंटियर को भी हर आपदा से निपटने के लिए अलर्ट पर रखा गया है। वही जलस्तर बढ़ने से रामगंगा से सटे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। सुबह से छाए बादल, बारिश का इंतजार सुबह से आसमान में बादल छाए होने के कारण बारिश का माहौल बना हुआ है। शहर और आसपास के इलाकों में आज रुक-रुककर बारिश हो सकती है। हालांकि पूरे दिन लगातार बारिश होने की संभावना नहीं है। कुछ समय बादल छाए रह सकते हैं तो कहीं अचानक बारिश हो सकती है। इससे मौसम सुहाना होगा और तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। अगले 5 दिन भी बारिश के आसार बरेली में अगले कुछ दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ होने की संभावना कम है। 21 से 25 अगस्त तक बादल और बारिश का सिलसिला बना रह सकता है। शनिवार को भी बारिश होने की संभावना है। रविवार और सोमवार को भी स्थानीय स्तर पर बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। अगले सप्ताह की शुरुआत में भी मौसम में नमी बनी रहने की संभावना है। 22 अगस्त को ज्यादा बारिश संभव शनिवार को बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान करीब 32°C रह सकता है। रविवार को भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। सोमवार और मंगलवार को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। बुधवार तक मौसम में नमी बनी रह सकती है। एक सप्ताह का मौसम बाहर निकलने वालों को सावधानी जरूरी आज घर से निकलने वालों को छाता या रेनकोट साथ रखना बेहतर रहेगा। बारिश होने पर शहर की सड़कों पर जलभराव के कारण ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। दोपहिया वाहन चालकों को खास सावधानी रखनी होगी। तेज बारिश या बिजली चमकने के दौरान खुले स्थान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचना चाहिए। फिलहाल राहत की बात यह है कि अगले कुछ दिनों में तापमान 33°C के आसपास रहने की संभावना है। यानी बरेली में फिलहाल तेज गर्मी लौटने के आसार नहीं हैं। बादल और बारिश के कारण मौसम में ठंडक बनी रह सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चोरी के आरोपी को पुलिस ने पैर में मारी गोली:गाजियाबाद में 50 लाख के आभूषण और कारतूस बरामद, आरोपी पर 12 से अधिक मुकदम दर्ज
    Next Article
    प्रयागराज में बेकाबू बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:आटा चक्की जाते समय नशेड़ी बाइक सवार ने रौंदा, परिजनों में कोहराम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment