Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में बेकाबू बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:आटा चक्की जाते समय नशेड़ी बाइक सवार ने रौंदा, परिजनों में कोहराम

    9 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के मेजा में सड़क दुर्घटना में घायल 65 वर्षीय सच्चन निषाद की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बारा दशरथपुर गांव निवासी सच्चन निषाद को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। उनकी बेटी दुलारी निषाद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भेजा गया है। यह घटना बुधवार शाम करीब चार बजे हुई। सच्चन निषाद गेहूं लेकर आटा चक्की पर जा रहे थे। डुहिया गांव के सामने चौका नामक स्थान पर विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सच्चन निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। उनकी पत्नी पियरी देवी और बेटियां रोने लगीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। सच्चन निषाद के दो बेटे हैं, जिनमें से एक तीर्थयात्रा पर गया है और दूसरा पुणे में दुकान चलाता है। बेटों की अनुपस्थिति के कारण बेटी दुलारी ने पुलिस को तहरीर दी। चौकी प्रभारी ने बताया कि टक्कर मारने वाला बाइक सवार सोनू निषाद पुत्र राजेंद्र निषाद इटावा जिले के भरथना का रहने वाला है। वह बारा दशरथपुर गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आया था। आरोप है कि बाइक सवार शराब के नशे में था और लापरवाही से बाइक चला रहा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में आज बादल छाए, बारिश के आसार:33°C रहेगा तापमान, सुबह से बदला मौसम का मिजाज, रामगंगा का बढ़ा जलस्तर
    Next Article
    सिपाही ने बच्ची के साथ रेप कर हत्या किया:गोरखपुर कोर्ट में पीड़िता के पिता के बयान दर्ज, 24 अगस्त को अगली सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment