Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईंटों से ओवरलोड ट्रैक्टर ने किशोर को कुचला:मैनपुरी में सिर के ऊपर से ट्रैक्टर और ट्राली के निकल गए चारों पहिए, सर फटने से मौत

    11 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। गांव से बाहर टहलकर घर लौट रहे किशोर को ईंटों से भरे एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम मकियानी में हुई। मृतक की पहचान 15 वर्षीय शिवा पुत्र सूरज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शिवा रोजाना की तरह सुबह गांव से बाहर सड़क किनारे टहलने गया था। वापस लौटते समय पतारा से सहन की ओर जा रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर तेज गति से चल रहा था। टक्कर के बाद ट्रैक्टर और ट्रॉली के पहिए किशोर के ऊपर से गुजर गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलने पर वे भी मौके पर पहुंचीं और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने हादसे के लिए क्षेत्र में दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ईंटों से भरे ट्रैक्टर गुजरते हैं। कई वाहन तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पहले भी इस मार्ग पर हादसे हो चुके हैं, लेकिन ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सुबह और शाम के समय बड़ी संख्या में ग्रामीण इस सड़क का उपयोग करते हैं, ऐसे में दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में पुलिस भर्ती परीक्षा तीन दिन होगी:33,984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी
    Next Article
    बरेली में आंधी-बारिश के बाद मौसम सुहावना:तापमान 34 डिग्री पहुंचा, अगले 48 घंटों में बारिश की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment