Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में अवैध कॉलोनी पर चला BDA का बुलडोजर:7000 वर्गमीटर में बिना नक्शा पास कराए काटी जा रही थी अवैध प्लॉटिंग, अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई

    4 hours ago

    1

    0

    बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) की प्रवर्तन टीम ने आज अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए फतेहगंज पश्चिमी के ग्राम ठिरिया खेतल में बड़ी कार्रवाई की। यहाँ शेखावत द्वारा लगभग 7000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना किसी तकनीकी स्वीकृति या मानचित्र पास कराए अवैध कॉलोनी का विकास किया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर भूखंडों के चिन्हांकन, बनाई गई सड़कों और बाउंड्रीवाल को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। ये अधिकारी रहे मौजूद BDA के अधिकारियों ने बताया कि यह ध्वस्तीकरण उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत किया गया। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह, अवर अभियंता संदीप कुमार और पूरी प्रवर्तन टीम मौजूद रही। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शहर के नियोजित विकास में बाधा डालने वाले किसी भी अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता के लिए चेतावनी बरेली विकास प्राधिकरण ने इस कार्रवाई के माध्यम से सभी बरेलीवासियों को सचेत किया है। प्राधिकरण के अनुसार, किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लॉटिंग शुरू करने से पहले बीडीए से मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। बिना अनुमति के किया गया कोई भी निर्माण अवैध माना जाएगा और उसे कभी भी ध्वस्त किया जा सकता है। जनता को सलाह दी जाती है कि कोई भी भवन या भूखंड खरीदने से पहले उसके मानचित्र की स्वीकृति की पुष्टि जरूर कर लें, ताकि भविष्य में किसी भी कानूनी कार्रवाई या आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में पति-पत्नी के शव मिले:ऑपरेटर फंदे पर लटका, पत्नी बेड पर मृत मिली
    Next Article
    भारतीय विमेंस इकलौते टेस्ट में बड़ी हार के करीब:दूसरी पारी में 6 विकेट गंवाए; ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 323 रन बनाए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment