Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में पति-पत्नी के शव मिले:ऑपरेटर फंदे पर लटका, पत्नी बेड पर मृत मिली

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र स्थित मोदीपुरम फेस-वन के पानी के ट्रीटमेंट प्लांट में शनिवार शाम पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्लांट के अंदर बने कमरे में ऑपरेटर प्रदीप यादव का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी मधु यादव का शव बेड पर पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, प्रदीप यादव मूल रूप से हरदोई जिले के निवासी थे। वह मोदीपुरम फेस-वन स्थित पानी के ट्रीटमेंट प्लांट में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। प्रदीप अपनी पत्नी मधु यादव और लगभग 10 वर्षीय बेटे यश के साथ मोदीपुरम में किराए के मकान में रहते थे। बताया गया है कि प्रदीप शुक्रवार को होली मनाने अपने गांव गए थे और वहां से पत्नी व बेटे के साथ मोदीपुरम लौटे थे। शनिवार शाम को ट्रीटमेंट प्लांट के कमरे में दोनों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था, जिसे घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। सूचना मिलते ही पल्लवपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मौत की असली वजह पता लगाने में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी से पहले युवती गहने-नकदी लेकर प्रेमी संग भागी:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, मुकदमा दर्ज
    Next Article
    बरेली में अवैध कॉलोनी पर चला BDA का बुलडोजर:7000 वर्गमीटर में बिना नक्शा पास कराए काटी जा रही थी अवैध प्लॉटिंग, अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment