Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में अवैध कॉलोनी पर चला BDA का बुलडोजर:7000 वर्गमीटर में बस रही कॉलोनी ध्वस्त, सड़कें-बाउंड्रीवाल भी तोड़ीं

    4 hours ago

    1

    0

    बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) की प्रवर्तन टीम ने अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए फतेहगंज पश्चिमी के ग्राम ठिरिया खेतल में बड़ी कार्रवाई की। यहां शेखावत द्वारा करीब 7000 वर्गमीटर क्षेत्र में बिना तकनीकी स्वीकृति और बिना मानचित्र पास कराए अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर भूखंडों का चिन्हांकन, बनाई गई सड़कों और बाउंड्रीवाल को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद BDA अधिकारियों ने बताया कि यह ध्वस्तीकरण उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की संबंधित धाराओं के तहत किया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह, अवर अभियंता संदीप कुमार और प्रवर्तन टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि शहर के नियोजित विकास में बाधा डालने वाले किसी भी अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता के लिए चेतावनी बरेली विकास प्राधिकरण ने इस कार्रवाई के जरिए लोगों को सचेत किया है कि किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लॉटिंग शुरू करने से पहले BDA से मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। बिना अनुमति के किया गया निर्माण अवैध माना जाएगा और उसे कभी भी ध्वस्त किया जा सकता है। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि कोई भी भवन या भूखंड खरीदने से पहले उसके मानचित्र की स्वीकृति की पुष्टि जरूर कर लें, ताकि भविष्य में कानूनी कार्रवाई या आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र की 10 महिलाएं राजभवन आमंत्रित:राज्यपाल 8 मार्च को करेंगी सम्मानित, सोया मिल्क उत्पादन में बेहतर प्रदर्शन किया
    Next Article
    होलिया में उड़े रे गुलाल' पर जमकर झूमीं महिलाएं VIDEO:प्रयागराज में सनातन एकता मिशन ने मनाया भव्य होली महोत्सव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment