Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र की 10 महिलाएं राजभवन आमंत्रित:राज्यपाल 8 मार्च को करेंगी सम्मानित, सोया मिल्क उत्पादन में बेहतर प्रदर्शन किया

    3 hours ago

    1

    0

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोनभद्र जिले की 10 महिलाओं को राजभवन लखनऊ में आमंत्रित किया गया है। ये महिलाएं सोया मिल्क और पनीर उत्पादन के कार्य से जुड़े स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं। राज्यपाल 8 मार्च को उन्हें सम्मानित करेंगी। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जागृति अवस्थी ने इन महिलाओं को हरी झंडी दिखाकर राजभवन के लिए रवाना किया। यह पहली बार है जब सोनभद्र जिले के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए राजभवन में आमंत्रित किया गया है। यह आमंत्रण उनके प्रयासों को पहचान और सम्मान प्रदान करता है। जिलाधिकारी बद्रीनाथ के मार्गदर्शन में ये महिलाएं राजभवन जा रही हैं। उन्होंने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। राजभवन जाने की सभी व्यवस्थाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) विभाग, सोनभद्र द्वारा की गई हैं। NRLM के जिला प्रबंधक एमजी रवि ने बताया कि यह गर्व का विषय है कि सोनभद्र जिले से स्वयं सहायता समूहों की 10 महिलाओं का बैच राज्यपाल आनंदीबेन के बुलावे पर जा रही हैं जहां उनका सम्मान किया जाएगा,यह महिलाएं सोया मिल्क और पनीर उत्पादन जैसे कार्यों में लगी है और तरह-तरह की उत्पादन को तैयार कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    TET अनिवार्यता के विरोध में सड़क पर उतरे टीचर:बरेली में मशाल लेकर विरोध जताया, कहा-अनुभवी शिक्षकों के साथ अन्याय
    Next Article
    बरेली में अवैध कॉलोनी पर चला BDA का बुलडोजर:7000 वर्गमीटर में बस रही कॉलोनी ध्वस्त, सड़कें-बाउंड्रीवाल भी तोड़ीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment