Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में बच्चे को बेचने जा रहे किडनैपर्स का एनकाउंटर:फायरिंग के बीच बच्चा सड़क पर रोता रहा, सिपाही ने दौड़कर गोद में उठाया

    4 hours ago

    1

    0

    बरेली में डेढ़ साल के बच्चे को बेचने जा रहे 2 आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। बच्चे को सही सलामत उनके चंगुल से छुड़ा लिया। आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस जैसे ही बच्चे के लेकर परिवार के पास पहुंची। मां ने दौड़कर उसे गले लगा लिया। फूट-फूटकर रोने लगीं। हाथ जोड़कर पुलिसवालों को धन्यवाद देने लगीं। 3 दिन पहले यानी रविवार को बच्चा अपने घर के बाहर से गायब हो गया था। काफी देर तक वापस नहीं आया तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे। CCTV चेक किए गए तो 2 लोग बच्चे को किडनैप कर ले जाते दिखे। बरेली एसपी (साउथ) अंशिका वर्मा ने टीम बनाकर सर्च ऑपरेशन शुरू करायास। इस बीच सूचना मिली किडनैपर्स बच्चे को बेचने जा रहे हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। इस बीच शहर के फुलासी तिराहे के पास देर रात 2 संदिग्ध बाइक से आते दिखे। रुकने का इशारा करने पर यूटर्न लेकर भागने लगे। उनके साथ छोटा बच्चा भी था। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक फिसल गई। बच्चा सड़क के किनारे झाड़ियों में गिर गया। घिरता देखकर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस बीच, एक सिपाही भागकर बच्चे के पास पहुंचा। उसे गोद में उठाकर एनकाउंटर स्पॉट से दूर ले गया। आरोपियों की फायरिंग में एक हेड कांस्टेबल भी घायल हुआ है। आरोपियों की पहचान शाहजहांपुर के योगेश कन्नौजिया 28) और बदायूं के पवन सिंह (25) के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच, बरेली एसपी (साउथ) अंशिका वर्मा ने सिपाही से बच्चे को लेकर गोद में बिठाया। काफी देर तक उसे दुलारा। फिर उसे परिजनों को सौंप दिया। मुठभेड़ फुलासी तिराहे पर हुई। 3 तस्वीरें… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया था बदायूं के उसैत थाना क्षेत्र के डढ़रिया असगुणा निवासी रमन पुत्र रविंद्र मनौना धाम में कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया- 24 मई की सुबह करीब 10:30 बजे मेरे तीन बच्चे मंदिर परिसर के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते तीनों बच्चे सड़क की ओर चले गए। कुछ देर बाद दो बच्चे वापस लौट आए, लेकिन डेढ़ वर्षीय छोटा बच्चा गायब था। इसके बाद मैंने आंवला थाने पहुंचकर अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। बच्चे की तलाश के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गईं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें दो लोग एक बच्चे को ले जाते दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। भागते समय आरोपियों की बाइक फिसलकर गिरी इसी बीच 26 मई की देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग एक बच्चे के साथ फुलासी गांव में मौजूद हैं और उसे दिल्ली ले जाकर बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और फुलासी तिराहे पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान संदिग्ध बाइक पर दो व्यक्ति एक बच्चे के साथ आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो हड़बड़ी में उनकी बाइक फिसल गई और बच्चा पास की झाड़ियों में गिर गया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर सोमपाल ने तुरंत झाड़ियों से बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल कौमिश कुमार को भी गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गए। उनका भी इलाज चल रहा है। आरोपियों का आपराधिक चिट्ठा खंगाल रही पुलिस पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपनी पहचान शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के धौवेला निवासी योगेश कन्नौजिया (28) और शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र निवासी पवन चंदेल (25) के रूप में बताई है। पुलिस ने उनके पास से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और अपहरण में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की बाइक बरामद की है। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया- 48 घंटे के भीतर अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बदमाशों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है, ताकि उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें…. मरे बेटे से मां बोली- उठ जा...मेरे साथ घर चल, लाश गोद में रखकर रोती रही; आगरा में 45 फीट ऊंचे झूले से गिरकर हुई थी मौत ‘बेटा उठ जा, मैं कुछ नहीं कहूंगी। उठ जा बेटे तुझे तो बहुत गर्मी लगती है। तू जैसे मेरे साथ आया था, वैसे ही घर चल।’ मां रोते हुए बेटे की लाश से यह बात कह रही थी। लाश का सिर गोद में रखे थी। बीच-बीच में कभी उसका सीना दबाती, तो कभी उसे गले लगाती। कभी हथेलियां रगड़ती। दूसरी तरफ पिता और छोटा भाई बैठकर रो रहे थे। छोटा भाई कहता है- भाई उठ जा यार। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    होटल से मलबा फेंका, मैनेजर के सिर पर गिरा, मौत:लखनऊ में ऑफिस जा रहा था, उम्र-36 साल, पत्नी-दो बच्चे; पिता कैंसर पीड़ित
    Next Article
    तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ट्रैक्टर से टकराई, 3 की मौत:110 की स्पीड में हुई टक्कर, वाहन के उड़े परखच्चे, दिल्ली से जौनपुर जा रहे थे सभी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment