Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होटल से मलबा फेंका, मैनेजर के सिर पर गिरा, मौत:लखनऊ में ऑफिस जा रहा था, उम्र-36 साल, पत्नी-दो बच्चे; पिता कैंसर पीड़ित

    18 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मारुति शोरूम के मैनेजर की सिर पर मलबा (जमी हुई सीमेंट के टुकड़ों से भरी बोरी) गिरने से मौत हो गई। वह मंगलवार को ऑफिस जाते समय होटल के सामने से गुजर रहे थे। तभी किसी ने होटल की दूसरी मंजिल से मलबे से भरी बोरी फेंकी जो सीधे उनके सिर पर गिरी। मैनेजर का सिर फट गया। वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग उन्हें लोहिया अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना चिनहट के नौबस्ता कला स्थित वसुंधरा विहार की है। पुलिस ने मृतक की पहचान देवरिया के कुंडौली गांव के रहने वाले अनूप कुमार सिंह (36) के रूप में की। वह आईटी चौराहा स्थित मारुति शोरूम में सर्विस मैनेजर थे। 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरी घटना विस्तार से… नौबस्ता कला स्थित वसुंधरा विहार कॉलोनी में विशाल तिवारी का होटल है। यहां निर्माण के लिए रखी कुछ सीमेंट पानी पड़ने से जम गई थी। विशाल ने अन्य सहकर्मियों के साथ मिलकर सुबह करीब आठ बजे सीमेंट को कई टुकड़ों में तोड़ा। इसके बाद मलबे को एक बोरी में भरकर होटल की दूसरी मंजिल से बिना नीचे देखे फेंक दिया। बोरी होटल के सामने से जा रहे अनूप कुमार सिंह के सिर पर गिरी। उनका सिर फट गया। वह बेहोश होकर गिर गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया हादसे के बाद कॉलोनी के लोगों ने घायल अनूप को तुरंत डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चिनहट पुलिस ने विशाल तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। परिजन शव को देवरिया ले गए। वहीं आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। भाई बोला- होटल मालिक के लोग दबाव बना रहे भाई श्रेयांश ने बताया- मेरा भाई अनूप आईटी चौराहा स्थित मारुति शोरूम में सर्विस मैनेजर के पद पर काम करता था। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे वह घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। वहीं पर विशाल तिवारी ने अपने होटल से सीमेंट का मलबा फेंक दिया जो सीधे भाई के सिर पर गिरा था। मौके पर मौजूद लोगों ने उनका वीडियो भी बनाया। इसके बाद जिनकी बिल्डिंग है, वह नीचे आकर जमीन को साफ करने लगे। इसके बाद अनूप को लोहिया अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। थाने पर होटल मालिक के जानने वाले कई लोग आए और हम लोगों पर समझौते का दबाव बनाने लगे। घर का अकेला कमाने वाला था अनूप श्रेयांश ने बताया कि अनूप घर का अकेले कमाने वाला था। अभी उसके परिवार में पत्नी ऋचा, दो छोटे बच्चे दिव्यांश और अयान हैं। एक बच्चा 3 महीने का है। पिता कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। हम प्रशासन से मदद की मांग करेंगे। कम से कम 50 लाख की आर्थिक मदद परिवार को दी जाए। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। …………………………………. संबंधित खबर पढ़िए लखनऊ में छात्रा से गैंगरेप के आरोपी अंडरग्राउंड: दिल्ली जा रही युवती से 3 दिन हैवानियत, 25-25 हजार का इनाम घोषित लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा का गैंगरेप करने वाले 2 नामजद आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 16 जिलों में आंधी-बारिश, 35 में हीटवेव अलर्ट:नौतपा में बदला रहेगा मौसम, गर्मी 8 डिग्री तक कम होने के आसार
    Next Article
    बरेली में बच्चे को बेचने जा रहे किडनैपर्स का एनकाउंटर:फायरिंग के बीच बच्चा सड़क पर रोता रहा, सिपाही ने दौड़कर गोद में उठाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment