Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत:सुबह बूंदाबांदी से मौसम सुहाना, दोपहर 44 डिग्री तक पारा पहुंचेगा

    4 hours ago

    1

    0

    बरेली में 29 अप्रैल की सुबह आसमान बादलों से ढका रहा। सुबह 5:30 बजे मौसम पूरी तरह बादलों से घिरा दिखा और तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 7:30 बजे तक शहर का तापमान 32.7 डिग्री पहुंच गया। सुबह 8:55 बजे हल्की बारिश शुरू हुई, जो 9:15 बजे तक चली। करीब 20 मिनट हुई इस बारिश से मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाओं ने लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत दी। हवा की रफ्तार 14.4 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि नमी केवल 17 प्रतिशत दर्ज की गई। दोपहर तक साफ होगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8:30 बजे तक आसमान में बादल बने रहने का अनुमान है और तापमान 37.1 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद 11:30 बजे मौसम पूरी तरह साफ होने की संभावना है। उस समय तापमान 43.7 डिग्री तक पहुंच सकता है। यानी 11 बजे के बाद बादलों की चादर हटते ही तेज धूप लोगों को झुलसाने लगेगी और गर्मी फिर से अपना असर दिखाएगी। शाम तक जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप दोपहर बाद गर्मी और ज्यादा तीखी हो जाएगी। शाम 5:30 बजे तापमान 44.3 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जो दिन का सबसे अधिक स्तर माना जा रहा है। रात 8:30 बजे भी तापमान 38 डिग्री के आसपास रह सकता है। रात 11:30 बजे पारा 35 डिग्री और गुरुवार तड़के 2:30 बजे 33.5 डिग्री रहने का अनुमान है। अगले दिन सुबह 5:30 बजे भी तापमान 28.9 डिग्री के आसपास रह सकता है और बादल फिर से छाए रहने की संभावना है। डायरिया का कहर, अस्पतालों में बढ़ी भीड़ गर्मी का असर अब सीधे लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। जिले में डायरिया के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल के वार्ड पूरी तरह भर चुके हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से बेड की कमी तक हो गई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। खासतौर पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। इस दौरान लू और डिहाइड्रेशन का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। लोगों को पर्याप्त पानी पीने, हल्का भोजन करने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। गर्मी से बचाव के आसान उपाय डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कुछ जरूरी सावधानियां बताई हैं, जिन्हें अपनाकर इस भीषण गर्मी से बचा जा सकता है एक नजर में बरेली का मौसम और असर
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी में किया रोड शो, VIDEO:बाबा विश्वनाथ के दरबार की विधिवत पूजा-अर्चना, शंख से हुआ स्वागत
    Next Article
    मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन आज:एंट्री प्वाइंट बिजौली में लाइव दिखाया जाएगा प्रोग्राम, प्रभारी मंत्री धर्मपाल भी आएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment