Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन आज:एंट्री प्वाइंट बिजौली में लाइव दिखाया जाएगा प्रोग्राम, प्रभारी मंत्री धर्मपाल भी आएंगे

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ से प्रयागराज के बीच की दूरी महज 6 घंटे में पूरा करने वाले 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन आज बुधवार को होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई जिले में पहुंचकर एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे। वहीं मेरठ में एक्सप्रेस वे के एंट्री प्वाइंट बिजौली में ये आयोजन लाइव दिखाया जाएगा। इस आयोजन में मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह भी पहुंचेंगे। उनके साथ ही मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के सांसद अरुण गोविल, स्थानीय विधायकों सहित राज्यमंत्री व अन्य भाजपा नेता भी इस समारोह में शामिल होंगे। एक्सप्रेस वे का एंट्री प्वाइंट मेरठ के बिजौली में हैं। जहां से ये शुरू होता है, यहां से सीधे ये एक्सप्रेस वे प्रयागराज को जोड़ेगा। यहां एंट्री प्वाइंट पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय जिला प्रशासन के अधिकारी भी इस लाइव प्रसारण समारोह में आएंगे। बता दें कि इस एक्सप्रेस वे पर प्रयागराज तक जाने के लिए कुल 14 टोल हैं। गंगा के किनारे के विभिन्न जिलों को जोड़ता हुआ ये एक्सप्रेस वे यूपी में सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। जिसका उद्घाटन आज होने जा रहा है। 5000 लोगों की जुटेगी भीड़ मेरठ के बिजौली में भव्य कार्यक्रम होगा जहां 5000 लोग बड़ी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण देखेंगे। इसका सीधा प्रसारण यूपी के उन सभी 12 जिलों में किया जाएगा जहां से यह एक्सप्रेसवे गुजर रहा है। मेरठ के बिजौली में गंगा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर एक विशाल पंडाल सजाया गया है जहां करीब 5 हजार लोग इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनेंगे। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई है ताकि जनता प्रधानमंत्री के संबोधन और उद्घाटन समारोह को सजीव देख सके। प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधि भी पहुचेंगे बिजौली में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके साथ जनपद के सभी सांसद, विधायक और अन्य महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। मेरठ के सभी मंडलों से कार्यकर्ता बसों और कारों के जरिए बिजौली पहुंचेंगे जबकि खरखौदा मंडल के कार्यकर्ता निजी वाहनों से कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। आज से दौड़ेंगे वाहन, रात से शुरू हो सकता है टोल वसूलना 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर बुधवार से ही वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा, जिससे मेरठ और प्रयागराज के बीच की दूरी सिमट जाएगी। अब तक 12 घंटे का समय लेने वाला यह सफर अब महज छह से सात घंटे में पूरा किया जा सकेगा। एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली की प्रक्रिया भी बुधवार मध्यरात्रि से प्रभावी होने की संभावना है। एक्सप्रेसवे पर मेरठ से प्रयागराज के बीच कुल 14 टोल प्लाजा बनाए गए हैं। इनमें मेरठ के बिजौली (खड़खड़ी) और प्रयागराज में दो मुख्य टोल प्लाजा होंगे जबकि 12 अन्य टोल प्लाजा विभिन्न प्रवेश और निकास बिंदुओं पर स्थित हैं। आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट टोल कंपनी ने मंगलवार रात आधिकारिक दरों को सार्वजनिक कर दिया जिसके आधार पर कार, जीव व हल्के वाहनों के लिए टोल दरें 2.55 रुपये प्रति किमी, कामर्शियल वाहनों की 4.05 रुपये और ट्रकों पर 8.20 रुपये प्रति किमी होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत:सुबह बूंदाबांदी से मौसम सुहाना, दोपहर 44 डिग्री तक पारा पहुंचेगा
    Next Article
    आजमगढ़ में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर:2 युवकों की मौत, 3 घायल; शादी से लौटते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment