Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में बारिश:रुक-रुक हवा बह रही, आसमान में बादल, टेम्प्रेचर 32°C

    6 hours ago

    1

    0

    बरेली में रविवार रात से ही मौसम बदला हुआ है। रात से बारिश हो रही है। सोमवार सुबह भी रुक-रुककर बूंदाबांदी जारी है। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि बारिश से स्कूल और काम पर जाने वाले लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिन का तापमान 32 डिग्री के आसपास रह सकता है। सावन के तीसरे सोमवार को बदला मौसम सावन में अब तक बरेली में मानसून ज्यादा सक्रिय नहीं था। हल्की बारिश के बाद मौसम फिर गर्म हो जाता था। रविवार रात से हुई बारिश के बाद मौसम बदला है। सोमवार सुबह तक बूंदाबांदी जारी रही। बारिश से लोगों को राहत मिली है। किसानों के लिए भी यह बारिश अच्छी मानी जा रही है। खेतों में पानी पहुंचने से सिंचाई की जरूरत कम होगी। धान और दूसरी फसलों को भी फायदा होगा। रामगंगा का जलस्तर बढ़ा पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर रामगंगा नदी पर भी दिख रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे नदी किनारे और तराई इलाके के किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि अभी रामगंगा का पानी खतरे के निशान से काफी नीचे है। प्रशासन लगातार जलस्तर पर नजर रख रहा है। बाढ़ चौकियां बना दी गई हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी सक्रिय हैं। 19 अगस्त तक बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मानसून अब मजबूत हुआ है। अगले 48 घंटे में कई जगह भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की भी संभावना है। 19 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। पिछले 24 घंटे में लखनऊ में सीजन की सबसे ज्यादा बारिश हुई है। तराई इलाकों में भी कई जगह तेज बारिश दर्ज की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के एंथेला सोसाइटी में हरियाली तीज 2.0 मनाई गई:महिलाओं ने झूले का उठाया आनंद, लोकगीतों पर झूमीं; केंद्रीय मंत्री पत्नी संग पहुंचे
    Next Article
    आगरा में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा:साथी को बैठाने के लिए रोकी थी बाइक, एक की मौत; 2 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment