Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के एंथेला सोसाइटी में हरियाली तीज 2.0 मनाई गई:महिलाओं ने झूले का उठाया आनंद, लोकगीतों पर झूमीं; केंद्रीय मंत्री पत्नी संग पहुंचे

    13 hours ago

    1

    0

    हरियाली तीज के अवसर पर रविवार को एंथेला सोसाइटी में ‘हरियाली तीज 2.0’ का आयोजन किया गया। क्लब हाउस परिसर में हुए कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने मेहंदी-चूड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के साथ झूले का आनंद लिया और लोकगीतों पर जमकर झूमीं। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल भी पत्नी के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर रहा। हरे परिधानों में सजी महिलाओं और बच्चों की मौजूदगी से सोसाइटी परिसर में तीज का रंग नजर आया। लोकगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रतियोगिताएं और पारंपरिक व्यंजनों की व्यवस्था ने कार्यक्रम को खास बनाया। प्रतिभागियों को प्रतियोगिताओं में पुरस्कार और उपहार भी दिए गए। मेहंदी-चूड़ी प्रतियोगिता के साथ झूले का आनंद कार्यक्रम में महिलाओं के लिए मेहंदी और चूड़ी पहनाओ प्रतियोगिता कराई गई। पारंपरिक परिधानों में पहुंचीं महिलाओं ने झूला-झूलकर तीज का उत्सव मनाया। महिलाओं और बच्चों ने गीत-संगीत के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। परिसर में बनाए गए फोटो बूथ और सेल्फी कॉर्नर पर भी लोगों ने तस्वीरें खिंचवाईं। लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां कार्यक्रम में लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की प्रस्तुति दी गई। इन पर महिलाओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और उपहार दिए गए। आयोजकों की ओर से महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था भी की गई थी। नई पीढ़ी को परंपरा से जोड़ने का प्रयास आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य हरियाली तीज की परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ना था। महिलाओं ने हरे रंग के परिधानों में पहुंचकर आयोजन को तीज के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में सोसाइटी परिवार के सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रकृति, परंपरा और मनोरंजन के बीच महिलाओं और बच्चों ने पूरे कार्यक्रम का आनंद उठाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो कारों की टक्कर में एक की मौत; नौ घायल:देवरिया में डिवाइडर पार कर विपरीत लेन में पहुंची थी, हादसे के दौरान एक वाहन में लगी आग
    Next Article
    बरेली में बारिश:रुक-रुक हवा बह रही, आसमान में बादल, टेम्प्रेचर 32°C

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment