Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में डिप्टी सीएम का विपक्ष पर हमला:महिला आरक्षण पर बोले- नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, देश की जनता बदला लेगी

    3 hours ago

    2

    0

    डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को बरेली के इनवर्टीज यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘नारी वंदन’ कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने महिला आरक्षण और विपक्ष के रवैये पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम (128वां संविधान संशोधन विधेयक) को लेकर कहा आज मैं नाथ नगरी बरेली में आप सभी का स्वागत करता हूं। उन्होंने मातृ शक्ति के आक्रोश का जिक्र करते हुए कहा कि आज पूरे देश में एक ही नारा गूंज रहा है- 'नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान'। विपक्ष पर लगाया महिला विरोधी होने का आरोप केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजादी के 75 साल बाद जब महिलाओं को हक देने का ऐतिहासिक मौका आया, तो कांग्रेस, सपा और टीएमसी जैसी पार्टियों ने इसका विरोध किया। पीएम मोदी के अथक प्रयासों के बावजूद विपक्ष ने एकजुट होकर 33 प्रतिशत आरक्षण वाले बिल की राह में रोड़े अटकाए। उन्होंने इस दिन को 'काला दिन' करार देते हुए कहा कि जिन लोगों ने देश की आधी आबादी का नुकसान किया है, उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने तंज कसा कि यदि महिलाएं आशीर्वाद न दें, तो सपा और कांग्रेस जैसे दलों का खाता भी नहीं खुलेगा। संसद के भीतर के घटनाक्रम पर जताई नाराजगी डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों से देश में लिंगानुपात का अंतर अब मामूली रह गया है और बेटा-बेटी को एक समान माना जा रहा है। हालांकि, सबसे दुखद क्षण वह था जब संसद में इस बिल को समर्थन नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके के सांसद मेजें थपथपाकर खुशी मना रहे थे, जो सीधे तौर पर देश की महिलाओं को चिढ़ाने जैसा था। उन्होंने प्रियंका गांधी के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव की पत्नी खुद सांसद हैं, लेकिन ये लोग नहीं चाहते कि और महिलाएं सदन तक पहुंचें। जन कल्याणकारी योजनाओं और सशक्तिकरण का जिक्र कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ने लखपति दीदी, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना और आयुष्मान योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ये सभी योजनाएं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित हैं और आज हर क्षेत्र में महिलाएं नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पीएम मोदी का संकल्प है कि बिना आधी आबादी की भागीदारी के 'विकसित भारत' का सपना पूरा नहीं हो सकता। भाजपा अब इस मुद्दे को केवल लोकसभा या विधानसभा तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि हर बूथ तक लेकर जाएगी। 2027 के चुनाव और अखिलेश यादव पर प्रहार आगामी विधानसभा चुनाव के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल वह केवल नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बात करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि 2027 में सपा और अखिलेश यादव का हश्र बहुत बुरा होगा। उन्होंने अखिलेश यादव को 'अत्याचारी शासक' बताते हुए कहा कि सपा के शासन में 'खाली प्लॉट हमारा' जैसा नारा चलता था। उन्होंने दावा किया कि जब सपा नेता वोट मांगने जाएंगे, तो महिलाएं उन्हें क्षेत्र से दौड़ा देंगी। इन स्थानीय कार्यक्रम में हुए शामिल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को बरेली पहुंचे, जहां उन्होंने इनवर्टीज यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद वह पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप के आवास पर गए और करीब आधे घंटे की वार्ता के बाद सर्किट हाउस पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने प्रेस को संबोधित किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की सराहना करते हुए कहा कि हमारी सरकार महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष इसे रोकना चाहता है। कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रमुख नेता इस दौरान जिले के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे, जिनमें जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर डॉ. उमेश गौतम, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य, बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह और मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर समेत कई पदाधिकारी शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर के हथनीकुंड नहर में डूबे युवक का शव बरामद:NDRF टीम ने सर्च अभियान चलाकर शव निकाला
    Next Article
    नोएडा के तीन गांव में बनेंगे अखाड़ा:2.56 करोड़ होंगे खर्च, स्टेट और नेशनल स्तर के होंगे मुकाबले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment