Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा के तीन गांव में बनेंगे अखाड़ा:2.56 करोड़ होंगे खर्च, स्टेट और नेशनल स्तर के होंगे मुकाबले

    3 hours ago

    2

    0

    खेलो इंडिया खेलों की तर्ज पर रेस्लिंग प्रतिभा को बढ़ाने के लिए सर्फाबाद में कुश्ती का मैदान बनाएंगे। इसका निर्माण प्राधिकरण करेगा। स्थान ग्रामीणों की रजामंदी के बाद चिन्हित किया गया है। यहां खिलाड़ियों के रुकने की पूरी व्यवस्था होगी। अखाड़ों में स्टेट और नेशनल लेवल के मुकाबले भी देखने को मिलेंगे। प्राधिकरण ने इनकी डीपीआर तैयार करके निर्माण के लिए टेंडर जारी किया है। इन तीनों गांव में बनेगा अखाड़ा नोएडा के सोरखा, सर्फाबाद, और पर्थला गांव में अखाड़ा बनाया जाएगा। इसमें कमरे भी बनाए जाएंगे। इसके लिए करीब 2.5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सर्फाबाद में महादेव अपार्टमेंट सेक्टर-73 , पर्थला में खेल मैदान एफएनजी मार्ग के पास , गांव सोरखा में शिव गेट के पास बनाया जाएगा। इनका काम छह महीने में पूरा होगा। नेशनल स्तर के होंगे मुकाबले प्राधिकरण ने बताया कि खेल परिसर के चारों ओर चार दिवारी , शेड और बैठने के बैंचेस फाउंटेन भी लगाए जाएंगे। यहां नेशनल स्तर के कुश्ती प्रतियोगताओं का आयोजन भी होगा। साथ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित और उनको हुनर सिखाने के लिए कोच भी होंगे। इसकी पूरी तैयारी की जा रही है। बता दे नोएडा के इन तीनों गांव से पहले भी कई पहलवान सामने आ चुके है जो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में डिप्टी सीएम का विपक्ष पर हमला:महिला आरक्षण पर बोले- नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, देश की जनता बदला लेगी
    Next Article
    जौनपुर में ई-रिक्शा-बाइक की टक्कर:चार घायल, बाइक सवार वाराणसी रेफर, रिक्शा चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment