Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेस्टोरेंट संचालक को 80 मीटर घसीटने वाला युवक अरेस्ट:बोला- शराब पीने से मना कर रहा था, कार की खिड़की में फंसाकर घसीटा था

    1 hour ago

    1

    0

    रंगदारी देने से मना करने पर रेस्टोरेंट संचालक को 80 मीटर तक कार की खिड़की में फंसाकर घसीटने वाले युवक को गुजैनी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। बुधवार देर रात नशे में धुत युवक रामगोपाल चौराहा स्थित रेस्टोरेंट से संचालक को कार से घसीटते हुए ले गया था। कर्मचारियों के दौड़ाने पर आरोपी संचालक को मरणासन्न हालत में फेंक कर फरार हो गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे में धुत था और रेस्टोरेंट के बाहर कार खड़ी कर शराब पीने आया था। संचालक के विरोध करने पर उसका झगड़ा हो गया था, जिसपर उसने वारदात को अंजाम दिया था। यह था पूरा प्रकरण बर्रा–8 निवासी रंजीत सिंह का रामगोपाल चौराहे पर सूरज स्वीट हाउस एंड रेस्टोरेंट है। बुधवार देर रात बेटा आदर्श कुमार रात करीब 12:15 बजे रेस्टोरेंट बंद कर बाहर खड़ा हुआ था। तभी मूलरूप से हमीरपुर के रमेडी मोहल्ला ईदगाह व हाल पता जरौली फेस–2 निवासी यशू कुमार अपनी एसयूवी कार (UP 78 HZ 0571) से रेस्टोरेंट के बाहर आया और बोला कि– होली में ज्यादा कमाई की है, पैसे निकालो। बेटे आदर्श ने विरोध किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा, इसके बाद आरोपी ने जेब में रखा कैश निकालने का का प्रयास किया। शोर मचाने पर रेस्टोरेंट कर्मचारी बाहर आए तो आरोपी बेटे आदर्श का कॉलर पकड़ कर कार से करीब 80 मीटर दूर तक घसीटता ले गया, जिससे उसकी सोने की चेन टूट गई थी। कर्मचारियों ने पीछा किया तो आरोपी आदर्श को लहुलूहान हालत में छोड़ कर फरार हो गया था। गुजैनी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    12 मार्च से हिरासत में दामाद, फिर भी FIR नहीं:पुलिस बता रही बीमारी से मौत, बेटी बोली- मेरी आंखों के सामने पति ने मेरे पिता को मार डाला
    Next Article
    झांसी में बड़ा पत्थर गिरने से मजदूर की मौत:बहू बोली- मकान गिराने के लिए जबरन ले गए, शराब पिलाकर काम करा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment