Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में बड़ा पत्थर गिरने से मजदूर की मौत:बहू बोली- मकान गिराने के लिए जबरन ले गए, शराब पिलाकर काम करा रहे थे

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी में शनिवार को सीने पर पत्थर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि दबंग लोग उसे मकान गिराने के लिए ले गए। वहां शराब पिलाकर काम कराया जा रहा था। इस दौरान छत से बड़ा पत्थर उतारते समय हादसा हो गया। आनन फानन में मजदूर को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पत्नी समेत अन्य परिजन रोते बिलखते हुए पहुंच गए और हंगामा करते हुए पुलिस बुला ली। किसी तरह समझाइश करके मामला शांत करवाया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला चिरगांव के अपबेई गांव का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए पुराना मकान गिराया जा रहा था मृतक का नाम रामेश्वर प्रजापति (54) पुत्र रतिराम प्रजापति था। वह चिरगांव के अतबेई गांव का रहने वाला था। मृतक की बहू कुंती देवी ने बताया- एक दबंग व्यक्ति अपना पुराना मकान गिरा रहा है। मेरे जेठ रामेश्वर शनिवार सुबह वह गांव में गए थे। वहां से दबंग व्यक्ति मेरे जेठ को काम कराने के लिए पकड़ ले गया। पहले शराब पिलाई और फिर काम कराया जा रहा था। इस दौरान छत के बड़े पत्थर नीचे उतारे जा रहे थे। इसी दौरान पत्थर मेरे जेठ के ऊपर आ गिरा। इससे जेठ घायल हो गए। वो लोग जेठ को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर जेठ को मृत घोषित कर दिया गया। परिजन रोते बिलखते हुए पहुंचे घटना की जानकारी मिलने पर रामेश्वर की पत्नी जानकी समेत अन्य परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। यहां पर रामेश्वर का शव देखकर जानकी बेसुध हो गई। अन्य परिजन भी रोने लगे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और 112 डायल करके पुलिस बुला ली। पुलिस ने समझाइश करके मामला शांत कराया। रामेश्वर की 3 बेटियां और एक बेटा है। खुशबू और दीक्षा की शादी हो चुकी है। जबकि बेटी चाइना और बेटा पवन पढ़ते हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई करेंगे चिरगांव थाना प्रभारी राहुल राठौर ने बताया कि पाड़ गिरने से मजदूर रामेश्वर घायल हो गया। मकान मालिक ही रामेश्वर को झांसी ले गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पंचनामा भरकर शव का पाेस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेस्टोरेंट संचालक को 80 मीटर घसीटने वाला युवक अरेस्ट:बोला- शराब पीने से मना कर रहा था, कार की खिड़की में फंसाकर घसीटा था
    Next Article
    15 लाख ठगने पर हेड कांस्टेबल व स्टेनोग्राफर गिरफ्तार:नौकरी दिलाने के नाम पर रिटायर्ड फौजी से लिए रुपए, 1 लाख का फर्जी चेक थमाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment