Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    12 मार्च से हिरासत में दामाद, फिर भी FIR नहीं:पुलिस बता रही बीमारी से मौत, बेटी बोली- मेरी आंखों के सामने पति ने मेरे पिता को मार डाला

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र के गड़वा गांव में बुजुर्ग किशोरी उर्फ झगड़ू की मौत में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। मृतम कि बेटी का कहना है कि उसकी आंखों के सामने उसके पति ने उसके पिता को मार दिया। बीते 12 मार्च की रात से ही पुलिस ने आरोपी दामाद संजय को हिरासत में ले रखा है, लेकिन ताज्जुब की बात है कि अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। ​इधर, शनिवार को मृतक की बेटी नीतू ने भरे गले से सवाल उठाया कि अगर पुलिस इसे बीमारी से हुई मौत मान रही है तो फिर उसके पति संजय को 12 मार्च की रात से ही हिरासत में क्यों रखा गया है? साथ ही उसने यह भी कहा कि उसकी और उसके बेटों के सामने उसके पति द्वारा उसके पिता की हत्या की गई है। ऐसे में वह अपने पति को सलाखों के पीछे भेजने के लिए अधिकारियों के पास भी जाएगी। नीतू ने बताया कि उसके पिता इतने बीमार नहीं थे कि अचानक दम तोड़ दें। वे तो उस दिन भी शाम तक ट्रॉली चलाकर उसके साथ ही घर लौटे थे। घर पहुंचते ही उसके पति द्वारा उसके पिता को गालियां दी गई और फिर उसके पति ने उसके पिता को दीवाल से सटाकर पहले सीने पर मारा उसके बाद गला दबा दिया। अब आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला दरअसल, शिवपुर थाना क्षेत्र के भरलाई के रहने वाले संजय कुमार की शादी 13 साल पहले बड़ागांव थाना क्षेत्र के गड़वा गांव निवासी किशोरी उर्फ झगडू की बेटी नीतू से हुई थी। शादी के समय संजय कुमार पलोदारी का काम करता था। लेकिन शादी के बाद वह अपने ससुराल में ही आकर रहने लगा। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इस बीच संजय और नीतू को तीन बेटे हुए। जिसमें पहला बेटा आयुष 12 साल का है। दूसरा अंश 10 साल और तीसरा अन्वय 8 साल का है। ससुराल में रहकर संजय कुमार मजदूरी करता था जबकी उसका ससुर ट्रॉली चलाता था। कुछ साल पहले संजय के ससुर किशोरी ने आवंटन की जमीन को की लिखापढ़ी करके किसी को बेच दिया। जमीन बेचने के बाद रुपए को लेकर संजय और उसके ससुर में अक्सर कहासुनी होती थी। शराब के नशे में लौटा था घर परिजनों द्वारा बताया गया कि गुरुवार को संजय शराब पीकर घर पहुंचा हुआ था। थोड़ी देर बाद जब उसके ससुर की किशोरी घर पहुंचे तो संजय गाली देने लगा और बात बढ़ी तो वह अपने ससुर को मारने के लिए दौड़ा लिया। इस दौरान नीतू पहुंची तो वह उसे भी दो थप्पड़ मार कर हटा दिया। नीतू ने बताया कि मेरा पति मेरे पिता को दीवाल में सटाकर सीने पर मारने लगा। जब मेरे पिता गिर गए तो गला दबा दिया। सीने पर चोट लगने के चलते थोड़ी ही देर में मेरे पिता का सीना काफी फूल गया। इस दौरान मेरे पिता शांत हो गए। ऐसे में मैं जोर-जोर से चिल्लाने लगी उसके बाद पड़ोस के लोग आए तो डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर आये तो बताये कि मेरे पिता की मौत हो गई है। नीतू द्वारा फोन करके पुलिस को जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद बड़ागांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और संजय कुमार को हिरासत में ले ली तथा किशोरी की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। क्या बोली पुलिस? इस बारे में पुलिस द्वारा आरोपी संजय को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। हालांकि डीपी गोमती जोन आकाश पटेल के कार्यालय से जारी सूचना में बताया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया कि फेफड़ों में मवाद/ निमोनिया के कारण किशोरी की मौत हुई है। प्रकरण में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में 13 साल की बच्ची का अपहरण:बदमाशों ने वीडियो कॉल किया, पुलिस को बताने पर दी मारने की धमकी
    Next Article
    रेस्टोरेंट संचालक को 80 मीटर घसीटने वाला युवक अरेस्ट:बोला- शराब पीने से मना कर रहा था, कार की खिड़की में फंसाकर घसीटा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment