Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में घर के बाहर फायरिंग, CCTV:बाइक सवार तीन बदमाशों ने आधी रात वारदात को दिया अंजाम

    21 hours ago

    1

    0

    बरेली के सीबीगंज इलाके के सर्वोदय नगर में गुरुवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक घर के बाहर फायरिंग कर दी। घटना के वक्त घर के अंदर परिवार टीवी पर मैच देख रहा था। बदमाशों ने पहले दरवाजा पीटा और गाली-गलौज की, फिर गोली चला दी। यह पूरी वारदात पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सर्वोदय नगर निवासी दीपेश पंत, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, ने बताया कि गुरुवार रात करीब 12 बजे वे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर में मैच देख रहे थे। इसी दौरान उन्हें बाहर से दरवाजा पीटने और तेज आवाजें आने की आहट मिली। हालांकि, टीवी की आवाज तेज होने के कारण वे तुरंत कुछ समझ नहीं पाए। कुछ देर बाद जब दीपेश बाहर निकले, तो उन्होंने देखा कि तीन युवक बाइक पर सवार होकर तेजी से भाग रहे थे। पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि बदमाश काफी देर से दरवाजा पीट रहे थे और गाली-गलौज भी कर रहे थे। घर के पास पड़ा था कारतूस इस घटना से परिवार में दहशत फैल गई। तभी दीपेश के बेटे की नजर घर के पास पड़े एक कारतूस पर पड़ी। कारतूस मिलने के बाद परिवार को यह अंदाजा हुआ कि बदमाश सिर्फ धमकी देने नहीं आए थे, बल्कि उन्होंने फायरिंग भी की थी। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिससे पूरी घटना सामने आ गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि तीन युवक बाइक पर आए। उन्होंने पहले दरवाजे पर गाली-गलौज की और लात मारकर दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद उनमें से एक युवक ने अपनी कमर से तमंचा निकालकर सीधे दरवाजे की दिशा में गोली चला दी। पीड़ित परिवार ने इस घटना के पीछे एक परिचित व्यक्ति पर संदेह व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उस व्यक्ति का दीपेश के छोटे भाई से विवाद हुआ था। आशंका है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों को भेजकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सीबीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यमुना में फेंकी गई बच्ची का पता नहीं लगा:168 घंटे बाद भी तलाश जारी, मां को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
    Next Article
    नोएडा में प्रेमिका उसके दो भाई गिरफ्तार:शादी से किया था इंकार, होली के दिन मारी थी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment