Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में प्रेमिका उसके दो भाई गिरफ्तार:शादी से किया था इंकार, होली के दिन मारी थी गोली

    23 hours ago

    1

    0

    सेक्टर-75 स्थित सोसाइटी में बुधवार दोपहर पत्नी के सामने प्रेमी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में प्रेमिका और उसके दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर थाना-113 में मुकदमा दर्ज किया था। इनके नाम लब्बु उर्फ लोकेन्द्र सोलंकी, निखिल सोलंकी, प्रिया सिंह पुत्री सुभाष सोलंकी को पर्थला डूब क्षेत्र कब्रिस्तान सर्विस रोड़ से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से घटना में प्रयोग की गई एक फ्रॉन्क्स कार (बिना नंबर) व 01 पिस्टल .32 बोर 02 कारतूस बरामद किए गए है। वहीं घटना में शामिल एक बाल अपचारी उम्र 16 साल को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। इन लोगों ने आईवीवाई काउंटी सोसाइटी सेक्टर-75 के मार्केट में साहिल सिंघल की गोली मारकर हत्या कर दी थी एवं मौके से अपनी कार फ्रॉन्क्स को लेकर फरार हो गए थे। शादी के बना रही थी दबाव पुलिस के मुताबिक सेक्टर-75 स्थित आईवीवाई काउंटी सोसाइटी में प्रॉपर्टी डीलर साहिल सिंघल परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। करीब चार वर्ष पहले साहिल की मुलाकात गाजियाबाद के विष्णु एन्क्लेव में रहने वाली प्रिया सोलंकी से हुई। प्रिया नोएडा की एक कंपनी में काम करती थी। इसी दौरान दोनों का रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। प्रिया शादी करने के लिए साहिल पर दबाव बनाने लगी, लेकिन साहिल ने दूरी बनाना शुरू कर दिया। शादी से इंकार करने पर भाइयों ने मारी गोली इसी मुद्दे पर बात करने के लिए बुधवार दोपहर प्रिया अपने भाई निखिल सोलंकी, लोकेंद्र उर्फ लब्बू सोलंकी और पड़ोसी लक्की के साथ कार से आईवीवाई काउंटी सोसाइटी पहुंची। होली पर मिलने के बहाने आए चारों को साहिल ने सोसाइटी में प्रवेश दिलाया। चारों सीधे साहिल के फ्लैट पर पहुंचे। जहां पर उन्हें साहिल की मां सीमा सिंघल मिलीं। जहां से आरोपियों को पता चला कि साहिल अपनी पत्नी के साथ भूतल पर होली खेल रहा है, सभी लोग सीधे वहीं पहुंच गए। प्रिया ने फिर साहिल के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे साहिल ने ठुकरा दिया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, तभी निखिल ने अवैध पिस्टल से साहिल को उसकी पत्नी के सामने गोली मार दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में घर के बाहर फायरिंग, CCTV:बाइक सवार तीन बदमाशों ने आधी रात वारदात को दिया अंजाम
    Next Article
    शोषित क्रांति दल ने निकाला जुलूस:हापुड़ में पुलिस से नोकझोंक, सीओ ट्रैफिक को ज्ञापन दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment