Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में हाई अलर्ट, रामबरात से पहले रूट मार्च:होली पर शांति व्यवस्था के लिए 867 स्थलों की कड़ी निगरानी

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। त्योहार को देखते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है और संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। इसी कड़ी में एसपी सिटी मानुष पारीक ने रामबरात से एक दिन पहले पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की। उन्होंने लोगों से बातचीत कर सुरक्षा का भरोसा दिया और शांति बनाए रखने की अपील की। गश्त के दौरान थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी अफवाह या हुड़दंग की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान सीओ प्रथम, द्वितीय व तृतीय सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य होली का पर्व भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराना है। होली से ठीक पहले निकलने वाली ऐतिहासिक रामबरात इस बार प्रशासन के लिए बड़ी परीक्षा बन गई है। दो और तीन मार्च को संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरने वाली शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। इसी वजह से पुलिस अधिकारी खुद सड़कों पर उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। रविवार को एसपी सिटी मानुष पारीक ने सीओ प्रथम शिवम आशुतोष और सीओ द्वितीय अंजनी कुमार तिवारी के साथ कोतवाली, किला और प्रेमनगर थाना प्रभारियों के साथ पूरे रूट का पैदल निरीक्षण किया। बिहारीपुर से कुतुबखाना, बड़ा बाजार होते हुए आलमगीरिगंज तक सड़कों की चौड़ाई, नालियों की स्थिति, लटकते बिजली तार और संभावित अवरोधों को चिन्हित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि छोटी तकनीकी खामी भी भीड़ प्रबंधन में बाधा बन सकती है। एसपी सिटी के अनुसार शहर क्षेत्र में 867 स्थानों पर होली जुलूस और होलिका दहन प्रस्तावित हैं। ए-प्लस श्रेणी के संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, वहां स्थानीय सहयोग से अस्थायी कैमरे लगाए जा रहे हैं। विवादित बिंदुओं पर अतिरिक्त फोर्स और मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी, ताकि किसी भी अफवाह या उपद्रव को तुरंत काबू किया जा सके। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर जिले का पूरा पुलिस बल ड्यूटी पर रहेगा। दफ्तरों और पेशी में तैनात स्टाफ को भी फील्ड में लगाया जाएगा। पहले से मौजूद दो पीएसी कंपनियों के अलावा दो और कंपनियां बुलाई गई हैं, जबकि एक कंपनी आरएएफ की भी तैनाती की गई है। प्रशासन का कहना है कि आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। बरेली की 166 वर्ष पुरानी रामबरात और 74 वर्ष पुरानी नृसिंह शोभायात्रा इस बार अलग-अलग तिथियों पर निकाली जाएंगी। चंद्र ग्रहण के कारण कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। रामलीला सभा के प्रवक्ता विशाल मेहरोत्रा के मुताबिक सूतक काल में भगवान के स्वरूप को रथ पर नहीं बैठाया जाता, इसलिए रामबरात पहले दिन निकलेगी। वहीं नृसिंह शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष पंडित विजय शर्मा ने बताया कि उनकी यात्रा होली के दिन पारंपरिक भव्यता के साथ निकलेगी। हर वर्ष बमनपुरी से निकलने वाली रामबरात और चाहबाई से शुरू होने वाली नृसिंह शोभायात्रा कुतुबखाना पर मिलती थीं, जो आयोजन का सबसे आकर्षक क्षण होता था। इस बार अलग-अलग तारीख होने से यह पारंपरिक संगम नहीं होगा, जिससे भीड़ अपेक्षाकृत कम रहने का अनुमान जताया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी महराजगंज पहुंचे:कतरारी सीमा पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, समर्थकों में दिखा उत्साह
    Next Article
    ‘धुरंधर में अक्षय खन्ना के रोल पर उठा सवाल:शोभा डे बोलीं- प्रमोशन में किरदार और डांस मूव्स को बढ़ा-चढ़ाकर किया गया पेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment