Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी महराजगंज पहुंचे:कतरारी सीमा पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, समर्थकों में दिखा उत्साह

    2 hours ago

    1

    0

    महराजगंज केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व यूपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रविवार को महराजगंज पहुंचे। जनपद की कतरारी सीमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं और बुके भेंट कर केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन किया। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे, और सड़क के दोनों ओर खड़े समर्थक उनके स्वागत में नारे लगा रहे थे। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने संयुक्त रूप से किया। इन नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और माल्यार्पण कर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और विभिन्न मंडलों से आए पदाधिकारी हाथों में पार्टी का ध्वज लिए स्वागत में जुटे रहे। इस अवसर पर पंकज चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और कार्यकर्ताओं की मेहनत का सम्मान है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। चौधरी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि पार्टी भविष्य में भी मजबूती के साथ जनता की सेवा करती रहेगी। इस दौरान प्रमुख आनंद शंकर बर्मा, बेद प्रकाश शुक्ला, अजय कुमार श्रीवास्तव, बबलू यादव, कृषगोपाल जायसवाल, गोविंद जायसवाल, सानंदन पटेल, रमेश बर्मा और प्रदीप उपाध्याय सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ककोर चौकी पुलिस ने गुमशुदा बच्चे को खोजा:औरैया में नाबालिग शादाब को सकुशल परिजनों को सौंपा
    Next Article
    बरेली में हाई अलर्ट, रामबरात से पहले रूट मार्च:होली पर शांति व्यवस्था के लिए 867 स्थलों की कड़ी निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment