Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में जल जीवन मिशन की टंकी गिरी:मलबे में दबे 7 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, 4 साल पहले बनी थी

    3 hours ago

    2

    0

    बरेली में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी गिर गई। टंकी के पास ताश खेल रहे 7 लोग टंकी के मलबे में दब गए। शोर सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू कर दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। मलबा हटाया जा रहा है। घटना भमोरा क्षेत्र में शाम 5 बजे हुआ। 2 तस्वीरें देखिए… ताश खेल रहे 7 लोग मलबे में दबे भमोरा विकास खंड आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत सरदारनगर में जल निगम ने 4 साल पहले टंकी बनाई थी। सोमवार शाम करीब 5 बजे अचानक टंकी गिर गई। इससे टंकी के पास ताश खेल रहे 7 लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे जिनमें पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा। घायलों में डोरी लाल, वीरपाल, अर्जुन, रविंद्र उर्फ डब्बू, बेदपाल शामिल हैं। गांव वालों अवनेश कुमार, नरेश शर्मा, संजीव पाठक, सचिन चौहान आदि ने बताया कि सरकार ने साल 2022 मे जल जीवन मिशन के अंर्तगत तीन करोड़ 62 लाख 87 हजार रुपए की लागत से टंकी का निर्माण कराया था। 8 महीने पहले घरों में पहुंचा था पानी प्रधान पति सरताज मंसूरी ने कहा कि जल निगम के जेई नित्यानंद की देख रेख मे ठेकेदार अमरीश ने निर्माण कराया था। टंकी निर्माण के बाद आठ माह से ग्रामीणों को हर घर नल से पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई थी । सूचना पर पुलिस के साथ पहुंचे सीओ नितिन कुमार ने सभी घायलों को निजी तथा सरकारी अस्पताल भिजवाया। एडीएम ई के साथ एसडीएम आंवला बिदूषी सिंह मौके पर पहुंची। प्रशासन की टीम टंकी का मलबा हटवा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में आंधी-तूफान, 100 फीट ऊंची चिमनी ढही:पानी की टंकी लटकी, शादी का मंडप उड़ गया, 22 जिलों में बरसात; 5 की मौत
    Next Article
    कानपुर में गंगा में नहाने गए 2 छात्र डूबे:नाविकों ने एक की बचाई जान, दूसरे का शव बरामद; वेट लिफ्टिंग करने गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment