Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में क्रिटिकल केयर अस्पताल के लिए नहीं मिली जमीन:आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, बोले- लापरवाही के चलते परियोजना शहर के हाथ से चली गई

    4 hours ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी (आप) ने बरेली में प्रस्तावित क्रिटिकल केयर अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध न कराने के विरोध में बुधवार को कलक्ट्रेट गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण महत्वपूर्ण परियोजना बरेली से बाहर चली गई। दिल्ली के गोकलपुर से विधायक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपना चाहते थे। जिलाधिकारी के कोर्टे में होने के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपर नगर मजिस्ट्रेट विजय सिंह को ज्ञापन सौंपा। तिरंगा शाखा प्रदेश अध्यक्ष बोले- जनहित योजना प्राथमिकता से बाहर तिरंगा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष जनक प्रसाद ने कहा कि डोहरा रोड पर पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। उन्होंने दावा किया कि जिन भूखंडों की कीमत पहले 5 हजार से 7 हजार रुपए प्रति वर्ग गज थी, वो अब बढ़कर 35 हजार से 70 हजार रुपए प्रति वर्ग गज तक पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक लाभ की संभावना वाले क्षेत्रों में भूमि चिन्हांकन और विकास तेजी से होता है, जबकि जनहित की परियोजनाएं प्राथमिकता से बाहर कर दी जाती हैं। एम्स स्तर का संस्थान स्थापित करने की मांग प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बरेली में वर्ष 2021 से प्रस्तावित क्रिटिकल केयर अस्पताल के लिए भूमि की मांग की जा रही थी। कमिश्नर स्तर पर स्वीकृति मिलने के बावजूद प्रशासन जमीन उपलब्ध कराने में विफल रहा। इसी कारण परियोजना वर्ष 2026 में बरेली से बाहर स्थानांतरित हो गई। 'आप' नेताओं ने कहा कि मुद्दा सीधे तौर पर आम जनता के जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब व्यापारिक और निजी परियोजनाओं के लिए कम समय में बड़ी भूमि चिन्हित की जा सकती है, तो जनसेवा से जुड़े अस्पताल के लिए जमीन क्यों नहीं मिल पाती। प्रदर्शनकारियों ने जोर देकर कहा कि बरेली जैसे बड़े शहर को अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर अस्पताल की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने भविष्य की स्वास्थ्य जरूरतों को देखते हुए यहां एम्स स्तर की संस्था स्थापित करने की योजना बनाने की भी मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त शहर काजी को दी बधाई:मौलाना ओसामा की ताजपोशी, जामा मस्जिद पहुंचे जियाउर्रहमान
    Next Article
    Salim Khan Health Update: ब्रेन हेमरेज के बाद वेंटिलेटर पर से सलीम खान की आई हेल्थ अपडेट, लीलावती अस्पताल पहुंचा परिवार और सितारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment