Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम की फोटो से बुजुर्ग बोली- साहब मैं जिंदा हूं:कुशीनगर में 73 साल की महिला कागजों में मृत घोषित, डेढ़ साल से पेंशन बंद

    1 hour ago

    1

    0

    कुशीनगर के मोतीचक ब्लॉक स्थित लक्ष्मीपुर गांव की 73 वर्षीय कैलाशी देवी को पेंशन विभाग ने कागजों में 'मृत' घोषित कर दिया है। जबकि वह जीवित हैं और पिछले डेढ़ साल से अपनी वृद्धावस्था पेंशन के लिए दर-दर भटक रही हैं। विभाग ने गांव के सचिव की रिपोर्ट के आधार पर कैलाशी देवी को रिकॉर्ड में 'मृत' दर्ज कर दिया। पोर्टल पर उनकी स्थिति 'लाभार्थी की मृत्यु' दर्शाई जा रही है, जिसके बाद उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद हो गई। पेंशन बहाल कराने के लिए कैलाशी देवी पिछले करीब डेढ़ साल से सचिव, ब्लॉक, तहसील और 40 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय के चक्कर लगा रही हैं। एक माह पहले उन्होंने कप्तानगंज के उपजिलाधिकारी को भी तहरीर दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कैलाशी देवी का कहना है कि पेंशन ही उनके बुढ़ापे का एकमात्र सहारा थी। उनके बेटे मरजाद प्रजापति मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पेंशन बंद होने के बाद उन्हें दवाओं और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। बेटे मरजाद ने बताया कि मां की पेंशन से उन्हें बड़ा सहारा मिलता था, और अब वे मां को लेकर दफ्तर-दफ्तर भटकने में हजारों रुपये खर्च कर चुके हैं। जिला प्रोविजन अधिकारी ध्रुव चंद्र त्रिपाठी ने रिकॉर्ड में गड़बड़ी स्वीकार की। उन्होंने बताया कि सचिव स्तर से यह गलती हुई है और पुनः अपील कर रिकॉर्ड को संशोधित किया जाएगा। वहीं, लक्ष्मीपुर गांव के सचिव समरजीत सिंह का कहना है कि उन्हें महिला की पेंशन बंद होने की जानकारी नहीं है और यह संभवतः कागजी त्रुटि है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दिखा रमजान का चांद, रोजा कल से:मस्जिदों में तरावीह की नमाज आज; एक-दूसरे को दी मुबारकबाद
    Next Article
    मऊ में यूपी बोर्ड परीक्षा में 5028 परीक्षार्थी अनुपस्थित:हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में 69715 शामिल, 127 केंद्रों पर एग्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment