Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    GDA वेबसाइट के नाम पर फर्जी डोमेन लेने की कोशिश:साइबर क्राइम सेल में FIR दर्ज, प्राधिकरण ने की कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की आधिकारिक वेबसाइट के नाम पर फर्जी डोमेन बनाने का प्रयास सामने आया है। प्राधिकरण ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम सेल में एफआईआर दर्ज कराई है। GDA ने आम जनता को ऐसे फर्जी डोमेन से सतर्क रहने की अपील की है। GDA ने स्पष्ट किया है कि उसकी आधिकारिक वेबसाइट का सही डोमेन नाम gdaghaziabad.in है। इसके अतिरिक्त, FCFS (First Come First Serve) योजना से संबंधित आधिकारिक पोर्टल gdafcfs.gdaghaziabad.in है। प्राधिकरण ने बताया कि इन दोनों के अलावा किसी भी अन्य मिलते-जुलते नाम वाली वेबसाइट से GDA का कोई संबंध नहीं है। प्राधिकरण के संज्ञान में आया है कि किसी अज्ञात तृतीय पक्ष द्वारा GDA की आधिकारिक वेबसाइट से मिलता-जुलता नाम रखकर एक फर्जी डोमेन बनाने का प्रयास किया गया है। इस प्रकार की गतिविधि से आमजन भ्रमित हो सकते हैं और साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने का खतरा बढ़ सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, GDA ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। फर्जी डोमेन बनाने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए साइबर क्राइम सेल में एफआईआर दर्ज कराई गई है। GDA उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल के निर्देश पर यह भी निर्णय लिया गया है कि प्राधिकरण अपनी वेबसाइट से मिलते-जुलते सभी संभावित डोमेन नामों को स्वयं अधिग्रहित करेगा। इसका उद्देश्य भविष्य में किसी भी प्रकार की फर्जी या भ्रामक वेबसाइट बनाए जाने की संभावना को पूरी तरह समाप्त करना है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने आम लोगों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत वेबसाइट और पोर्टल का ही उपयोग करें। किसी भी संदिग्ध लिंक, वेबसाइट या ऑनलाइन संदेश पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें ताकि वे साइबर धोखाधड़ी से बच सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में यूपी बोर्ड परीक्षा में 5028 परीक्षार्थी अनुपस्थित:हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में 69715 शामिल, 127 केंद्रों पर एग्जाम
    Next Article
    यूपी-बोर्ड में पहले दिन 24 स्कूलों के कक्ष-निरीक्षक रहे नदारद:गायब रहने वालों को नोटिस जारी, 4611 ने छोड़ी परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment