Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में अवैध खनन को लेकर डीएम सख्त:लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने जनपद में अवैध खनन और अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में खनन, पुलिस, वन और परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में कहीं भी अवैध खनन पाए जाने पर संबंधित खनन अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि वे थाना क्षेत्रों में नदियों के जल क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें। यदि कहीं भी अवैध खनन पाया जाता है, तो संबंधित थानाध्यक्ष द्वारा कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वन विभाग को वन क्षेत्रों में हो रहे अवैध खनन पर प्रभावी अभियान चलाकर निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर तत्काल जुर्माना और जब्ती की कार्रवाई की जाए। नंबर प्लेट बदलकर परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग द्वारा भारी जुर्माना लगाया जाए और ऐसे मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने वन विभाग को वैध लाइसेंस वाली आरा मशीनों की सूची उपलब्ध कराने और अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। इस अवसर पर ज्येष्ठ खान अधिकारी कमल कश्यप, डीएफओ रॉबर्ट्सगंज, पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बर्तन बेचने वाले युवक की ईंटों से पीटकर हत्या:बागपत में जंगल में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    बच्ची ने स्कूल में निगला मोती, तड़प कर मौत:क्लास में खेल-खेल में मुंह में रखा ब्रेसलेट का मोती, गला पकड़कर तड़पने लगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment